Last Updated:July 20, 2026, 18:48 IST
एक्टिंग की दुनिया की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की जिंदगी के आखिरी पल बेहद दर्दनाक थे. आखिरी समय में उनकी आंखों से खून निकलने लगा था. खुद जया बच्चन ने तो उनकी मदद करने की बहुत कोशिश की थी. लेकिन वह बेटे के जन्म के महज 15 दिन बाद इस दुनिया से चली गई थीं.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा को वो जानी मानी एक्ट्रेस जो अपने हर रोल में जान फूंक दिया करती थीं. अमिताभ बच्चन संग तो उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती थीं. वो हैं स्मिता पाटिल. उनकी ऑनस्क्रील लाइफ जितनी शानदार रही, उनकी असल जिदंगी उतनी ही दर्दभरी रही. महज 31 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के सिर्फ 15 दिन बाद ही उनका निधन हो गया था.
साल 1983 में जब स्मिता पाटिल ने राज बब्बर संग शादी रचाई तो वह पहले से शादीशुदा थे. उस वक्त सभी उनकी शादी के खिलाफ थे, लेकिन बाद में सभी मान गए थे. फिर करीब ढाई साल बाद एक्ट्रेस ने अपने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म दिया. दिन था 28 नवंबर 1986. यहीं स्मिता की जिंदगी की उलटी गिनती शुरू हो गई थी.
बेटे के आगमन के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था और स्मिता भी मां बनने का हर पल जी रही थीं. लेकिन उन दिनों उनकी तबीयत बहुत खराब रहने लगी थीं. डिलीवरी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ती ही चली गई. उन्हें इन्फेक्शन हो गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लेकिन वह खुद भी नहीं जानती थीं कि ये संक्रमण उनकी जान भी ले सकता है. उस वक्त डॉक्टर घर आकर उनका इलाज करते थे, क्योंकि वह अस्पताल अपने बेटे को घर छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं.
स्मिता की मां उनके साथ ही रहकर बच्चे की देखभाल किया करती थीं.क्योंकि डॉक्टर राज के जाने के बाद उनके घर आते थे और एक्ट्रेस को ड्रिप लगाकर चले जाते थे. उस वक्त उन्हें बहुत बुखार था. इसलिए वह चाहकर भी बेटे के पास नहीं जा पाती थीं.
देखते ही देखते उनकी तबीयत बिगड़ती ही जा रही थी, लेकिन वह एडमिट नहीं होना चाहती थी, ताकि बच्चे से दूर ना जाना पड़े. उन्होंने अपनी दोस्त एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों से भी फोन पर बात की, उन्होंने समझाया कि डिलीवरी के बाद ऐसा हो जाता है.
स्मिता बेटे के जन्म के 15 दिनों बाद तक हॉस्पिटल नहीं गईं. 13 दिसंबर की शाम राज बब्बर किसी पार्टी में जाने वाले थे, स्मिता भी जाना चाह रही थी, लेकिन राज ने उनकी तबीयत देखकर आराम करने की सलाह दी.
यही वो दिन था राज तैयार होने के लिए बाथरूम की ओर गए और वापस आए तो देखा कि स्मिता का चेहरा पूरी तरह पीला पड़ गया और वह खून की उल्टियां कर रही थी. राज मुंबई के जसलोक अस्पताल लेकर पहुंचे. एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से एक डॉक्टर को बुलाने की कोशिश जया बच्चन भी कर रही थीं, लेकिन बात नहीं बनी. हालत इतनी बिगड़ गई कि वह कोमा में चली गईं.उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मिता की हालत ऐसी थीं कि उनके नाक और मुंह से खून आने लगा था.उनकीआंखों से भी खून निकलने लगा. 12:25 पर स्मिता ने दम तोड़ दिया. उस वक्त 14 दिसंबर की शुरुआत हो चुकी थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










