Last Updated:July 17, 2026, 15:24 IST
पति वीर साहू से विवाद और घरेलू हिंसा के केस के बीच बेफिक्र घूमती दिखीं हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी! सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखी ऐसी बात, जिसने जीत लिया फैंस का दिल. नीचे पढ़ें पूरी खबर-
नई दिल्ली: फेमस हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इसके जरिए वे अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. शुक्रवार को सपना ने अपने एक पोस्ट के जरिए ‘अच्छे व्यक्तित्व’ के महत्व को समझाया. जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस दौरान उनके लुक को भी फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि वे हरयाणवी लुक में ही अच्छी लगती हैं.
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह सड़क पर बेफिक्र होकर मस्ती भरे अंदाज में घूमती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “सुंदरता तो सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती है, लेकिन इंसान का अच्छा चरित्र हमेशा के लिए दिल जीत लेता है.”
सपना के पोस्ट ने जीता दिल
एक्ट्रेस सपना चौधरी की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके पोस्ट को पसंद करने के साथ-साथ कमेंट भी कर रहे हैं. सपना चौधरी के स्टेज शो में जुटने वाली भीड़ उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है. हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में उनके शो में लाखों की भीड़ उमड़ती है.तमाम शोहरत पाने के बावजूद एक्ट्रेस इस समय पारिवारिक मतभेद में उलझी हुई हैं.
View this post on Instagram
गुपचुप रचाई थी शादी
सपना ने जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक और संगीतकार वीर साहू से गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं. हालांकि, हाल ही में उनकी शादीशुदा जिंदगी में विवाद सामने आए, जिसके बाद उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया है. बता दें कि हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ दिल्ली के द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक सपना से किसी भी माध्यम से संपर्क करने या उनके ऑफिस और घर जाने पर रोक लगा दी है.
सपना चौधरी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि वीर साहू ने उनके साथ कई बार मारपीट की. इसके कारण उन्हें अपने दोनों नाबालिग बच्चों को साथ लेकर अपनी ससुराल छोड़नी पड़ी और फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं.
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें
Source










