Last Updated:July 19, 2026, 16:55 IST
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ‘जाइए सजना’ गाने से रातों रात लाइमलाइट में आईं सिंगर जैस्मीन सैंडलस लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो उनके कॉन्सर्ट का है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह जब फैंस का अभिवादन करने के लिए स्टेज पर झुकती हैं, तो कई लोग उन्हें गलत तरीके से छूते दिखते हैं.
ख़बरें फटाफट
जैस्मीन सैंडलस का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभारः एक्स वीडियोग्रैब)
मुंबई. पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो हाल में हुए उनके देहरादून कॉन्सर्ट के दौरान का है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन स्टेज पर आगे आकर फैंस का अभिवादन करती हैं, इस दौरान स्टेज के नीचे मौजदू उनसे हाथ मिलाते हैं. उन्हें छूते हैं. लोगों के इस व्यवहार पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए. कहा जा रहा है कि जैस्मीन ने इस कॉन्सर्ट को फ्री में किया था. इसलिए उन्हें देखने और उनके गानों को एन्जॉय करने के लिए हजारों फैंस आए थे.
जैस्मीन सैंडलस की परफॉर्मेंस के बाद जो हुआ, उसने सबका ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जैस्मीन को दर्शकों के करीब जाते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि सामने की लाइन में बैठे फैंस उनके लिए चीयर कर रहे थे. एक फैन ने उन्हें गुलाब का फूल दिया. एक फैन ने कार्ड दिया. कुछ फैन हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ा रहे थे. क्लिप शेयर करने वाले यूज़र लिखा कि सिचुएशन पूरी तरह से अकंफर्टेबल हो गई.
यूज़र ने लिखा, “सिंगर जैस्मीन सैंडलस को भीड़ ने घेर लिया और लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छुआ. वह देहरादून में परफॉर्म कर रही थीं. एक गाना खत्म करने के बाद, सामने की लाइन में मौजूद भीड़ ने चीयर किया, गुलाब दिए और हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया. वह गुलाब लेने और फैंस का अभिवादन करने के लिए थोड़ा नीचे आईं, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी असलियत दिखाई और उन्हें गलत तरीके से छुआ.”
यूजर ने भीड़ की दी नसीहत
एक्स यूजर ने आगे लिखा, “हमें दूसरों का सम्मान करना चाहिए और सही व्यवहार करना चाहिए. भगवान ही जाने कि भीड़ यह कब सीखेगी.” जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही कई यूज़र्स सिंगर के सपोर्ट में आए और क्लिप में दिखे कथित व्यवहार की निंदा की.
जैस्मीन सैंडलस ने मंगेतर शेखर चौधरी से करवाया इंट्रोड्यूस
यह वायरल वीडियो जैस्मीन सैंडलस के एक खुशी से भरे पलों की वजह से सुर्खियों में आने के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है. उसी कॉन्सर्ट के दौरान, उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर बुलाकर और अपनी सगाई की घोषणा करके फैंस को चौंका दिया. उन्होंने चीयर करते दर्शकों को अपनी सगाई की अंगूठी भी दिखाई.
About the Author
रमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…
Mumbai,Maharashtra











