कौन है भंडारा वाली लड़की जो बनी सपा ऐप की पहली यूजर? कभी पिता की चली गई थी नौकरी

Last Updated:July 01, 2026, 15:06 IST

Who is Anjali Macy: समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अपना डिजिटल ऐप लॉन्च कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस लड़की की रही, जिसे लोग ‘भंडारा वाली लड़की’ के नाम से जानते हैं. अखिलेश यादव ने अंजलि मैसी को ऐप की पहली यूजर बनाकर सदस्यता दिलाई. अंजलि वही हैं, जिनके पिता की नौकरी को लेकर कुछ महीने पहले बड़ा विवाद हुआ था.

समाजवादी ऐप की पहली यूजर बनीं लखनऊ की अंजलि मैसी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आज बुधवार को अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बड़ा ऐलान करते हुए पार्टी का डिजिटल ऐप लॉन्च कर दिया. अब पार्टी की सदस्यता एंड्रॉयड और आईफोन, दोनों पर ऐप के जरिए ली जा सकेगी. हालांकि ऐप लॉन्च से ज्यादा चर्चा उस चेहरे की रही, जिसे सबसे पहले पार्टी का डिजिटल सदस्य बनाया गया. अखिलेश यादव ने ऐप की पहली यूजर लखनऊ की अंजलि मैसी को बनाया.

आखिर कौन हैं अंजलि मैसी?
अंजली वही लड़की है जो कुछ महीने पहले भंडारे के दौरान अखिलेश यादव को पूड़ी सब्जी खिलाने पर चर्चा में आई थी. उनका आरोप था कि अखिलेश को पूड़ी खिलाने पर उनके पिता का डिमोशन किया गया था. अंजलि मैसी लखनऊ की रहने वाली हैं. उन्होंने अंग्रेजी विषय से एमए किया है और फिलहाल वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं. उनके पिता उमेश कुमार छावनी परिषद में कार्यरत है.

क्या था वो पूड़ी-सब्जी वाला पूरा मामला?
यह पूरी घटना 14 अप्रैल की है, जब आंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर लखनऊ की रहने वाली अंजलि मैसी ने एक भंडारे का आयोजन किया था. उसी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ के सदर गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे थे. जब वह वहां से बाहर निकले, तो अंजलि ने उनसे भंडारे का प्रसाद खाने की गुजारिश की. अखिलेश यादव ने भी उनका मान रखा और वहीं रुककर पूड़ी-सब्जी खाई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

अखिलेश को पूड़ी खिलाई, अगले दिन पिता का डिमोशन
अंजलि के पिता उमेश कुमार छावनी परिषद में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे. अंजलि का आरोप था कि अखिलेश यादव को भंडारे का प्रसाद खिलाने के अगले ही दिन उनके पिता पर गाज गिर गई. उन्हें सुपरवाइजर के पद से डिमोट करके सीधे सफाई कर्मचारी बना दिया गया.

अखिलेश ने बनाया एप का पहला सदस्य
अपने जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने अंजलि मैसी को मंच पर बुलाकर अपनी पार्टी के ऐप का पहला सदस्य बनाया और डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, “आज डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत हम अंजलि जी को पार्टी का सदस्य बनाकर कर रहे हैं. गुरुद्वारे के पास इन्होंने मुझे अपने भंडारे में बुलाया था, जिसके बाद से इन्हें काफी सामाजिक और राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा. जिन लोगों का सम्मान छीना गया है, हम हर स्तर पर उनकी आवाज उठाएंगे और वक्त बदलने पर उन्हें पूरा सम्मान वापस दिलाएंगे.”

डिजिटल हुई समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी का यह आधिकारिक ऐप सभी एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है. सपा का कहना है कि इस ऐप के जरिए अब पार्टी हर बूथ और गांव के स्तर पर नई पीढ़ी और युवाओं को जोड़ने के लिए एक बड़ा डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति