Last Updated:July 19, 2026, 08:34 IST
‘खुद को प्योर रखने की कोशिश की…’ रामायण फिल्म में माता सीता का रोल प्ले कर रहीं साई पल्लवी ने इस पवित्र कैरेक्टर में ढलने के लिए चुना ये रास्ता. जिसे सुन फैंस भी रहे हैरान. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-
नई दिल्ली: नितेश तिवारी की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का प्रमोशन नई दिल्ली में ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट के साथ शुरू हुआ. इस खास कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहे.इवेंट के दौरान डायरेक्टर नितेश तिवारी ने साई पल्लवी की जमकर तारीफ की. वहीं, इस मेगा बजट फिल्म में माता सीता का रोल प्ले कर रहीं साई पल्लवी ने भी इस खास किरदार को निभाने के अपने अनुभव को शेयर किया.
साई पल्लवी ने बताया कि मां सीता के पवित्र रोल को पर्दे पर पूरी सच्चाई के साथ जीने के लिए उन्होंने अपनी रियल लाइफ में कई बड़े बदलाव किए हैं.
खुद को प्योर रखने के लिए चुनी सादगी
इवेंट के दौरान साई पल्लवी ने बताया कि माता सीता का कैरेक्टर सिर्फ एक रोल नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और इमोशंस इससे जुड़े हुए हैं. इसीलिए उन्होंने शूटिंग शुरू होने से पहले ही मेंटली और फिजिकली खुद को तैयार करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस ने साझा किया कि उन्होंने इस रोल की तैयारी के दौरान खुद को पूरी तरह प्योर रखने की कोशिश की. इसके लिए उन्होंने अपनी डेली लाइफ और खान-पान में बेहद सादगी अपनाई ताकि वह उस डिवाइन एनर्जी को महसूस कर सकें जो माता सीता के किरदार के लिए जरूरी है.
ध्यान और मेडिटेशन का लिया सहारा
स्क्रीन पर माता सीता की शांति और गरिमा को दिखाने के लिए साई पल्लवी ने मेडिटेशन का सहारा लिया. उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से ध्यान लगाती थीं ताकि उनका माइंड शांत रह सके और वह अंदर से एक ठहराव महसूस कर सकें. साई पल्लवी का मानना है कि जब तक आप अंदर से शांत और प्योर महसूस नहीं करते, तब तक आप स्क्रीन पर माता सीता जैसे पावन कैरेक्टर के साथ न्याय नहीं कर सकते. उनकी इस गहरी सोच और मेहनत ने फैंस का दिल जीत लिया है.
View this post on Instagram
तीन पार्ट्स में रिलीज होगी यह भव्य फिल्म
डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह महत्वाकांक्षी फिल्म बहुत बड़े स्केल पर बनाई जा रही है. मेकर्स इस कहानी को पूरे विस्तार से दिखाने के लिए इसे तीन भागों में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म के विजुअल्स और भव्यता पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. जिस तरह से साई पल्लवी ने इस कैरेक्टर के लिए खुद को डेडिकेट किया है, उसे देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि उनका यह परफॉर्मेंस सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा.
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें
Source









