कौन हैं तेजतर्रार आईएएस हर्षिता माथुर? जिन्हें CM योगी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

Last Updated:May 09, 2026, 16:02 IST

IAS Harshita Mathur: यूपी में लगातार आईएएस अफसरों का ट्रांसफर जारी है. इसी क्रम में रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें निदेशक बाल विकास और पुष्टाहार और निदेशक राज्य पोषण मिशन की जिम्मेदारी दी गई है. आइए इस आईएएस अधिकारी के बारे में सबकुछ जानते हैं.

आईएएस हर्षिता माथुर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार आईएएस अफसरों को तबादला जारी है. अब इसमें आईएएस हर्षिता माथुर का नाम भी शामिल हो गया है. रायबरेली में डीएम के पद पर तैनात रहीं हर्षिता माथुर को सीएम योगी ने अब नई जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें निदेशक बाल विकास और पुष्टाहार और निदेशक राज्य पोषण मिशन की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने अपना पद ग्रहण कर कार्य भी शुरू कर दिया है.

बता दें कि 2013 बैच की आईएएस ऑफिसर हर्षिता माथुर भोपाल की रहने वाली हैं. और 2015 में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्होंने मुरादाबाद में जॉइंट मजिस्‍ट्रेट का पदभार संभाला था. 9 महीने कार्यभार संभालने के बाद उनका ट्रांसफर मेरठ में जॉइंट मजिस्‍ट्रेट के रूप में हो गया था. इसके बाद आईएएस हर्षिता को साल 2017 में बस्‍ती का मुख्‍य विकास अधिकारी बनाया गया. इस पद पर उन्होंने डेढ़ महीने तक अपनी सेवा दी.

सीईओ के साथ संभाला ये कार्यभार
उनके तेज तर्रार काम को देखते हुए सरकार ने उन्हें गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी का सीईओ बना दिया और इस पद पर 10 महीने सेवा के बाद साल 2018 में हर्षिता माथुर का ट्रांसफर सिद्धार्थनगर में सीडीओ के पद पर हुआ. यहां उन्होंने 2 साल तक अपना कार्यभार संभाला. इसके बाद उनका ट्रांसफर फिर गोरखपुर में कर दिया गया. इन बार उन्हें मुख्‍य विकास अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई. 7 महीने तक गोरखपुर के सीडीओ का चार्ज संभालने वाली हर्षिता माथुर को 31 जुलाई 2020 को सरकार ने प्रतीक्षारत करते हुए वेटिंग लिस्ट में डाला.

पहली बार मिला जिले का प्रभार
इसके बाद उनकी फिर से वापसी हुई और साल 2021 में आईएएस हर्षिता को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्‍यक्ष बनाया गया. यहां आठ महीने उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की जिम्मेदारी संभाली और फिर उनके काम को देखते हुए उन्हें पहली बार किसी जिले का प्रभार दिया गया. अक्टूबर, 2021 में उन्बें कासगंज का डीएम बनाया गया और फिर 2 साल बाद उन्होंने रायबरेली के डीएम पद पर अपनी जगह बनाई.

पति भी आईएएस अधिकारी
बता दें कि आईएएस हर्षिता माथुर के पति अनुज सिंह भी 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं. वह बिहार के रहने वाले हैं. बिहार के रहने वाले अनुज सिंह से हर्षिता की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद दोनों ने घरवालों की रजामंदी से शादी रचा ली. हालांकि हर्षिता माथुर को तेज तर्रार आईएएस के रूप में जाना जाता है और उनके काम की काफी चर्चा भी होती है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति