कानपुर, झांसी, मुरादाबाद सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी, यूपी में कब बदलेगा मौसम

लखनऊः मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तर प्रदेश के तराई, बुंदेलखंड सहित कुल 29 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि सूबे में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27 अगस्त तक बनी रहेगी. बीते मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली. मंगलवार को आजमगढ़ में सर्वाधिक 120 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं वाराणसी में 128 मिमी, सोनभद्र में 120 मिमी, बस्ती में 117 मिमी, अंबडकरनगर में 114.4 मिमी और सुल्तानपुर में 107 मिमी बारिश हुई.

कानपुर, झांसी, मुरादाबाद सहित कई जिलों में येलो अलर्ट
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानित अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक यूपी के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने वाली है. इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कुशीनगर, महारागंज, सिद्धार्थनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.

राजधानी लखनऊ का कैसा रहा मौसम
वहीं राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो बीते मंगलवार को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हई. सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए धूप खिली. लेकिन फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ी और दोपहर में महानगर, गोमतीनगर सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लखनऊ में बारिश होने की संभावना है. बृहस्पतिवार से यहां बारिश के कमजोर पड़ने और साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति