उम्मीदों का नया सितारा… वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद का धमाका

Last Updated:June 14, 2026, 08:23 IST

Vaibhav Suryavanshi brother Aashirvad Suryavanshi: कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं… समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष की आयु में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है और अब वह वर्ल्ड फेमस क्रिकेटर हो गए हैं. अब बारी उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी की है जिसने अपनी प्रतिभा की झलक दिखानी 10 वर्ष की उम्र से ही शुरू कर दी है.

क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना चुके युवा बल्लेबाज वैभव सुर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सुर्यवंशी भी सुर्खियों में हैं. महज 10 वर्ष की उम्र में आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद ने 87 गेंदों का सामना कर 103 रन बनाए. उनकी इस यादगार पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा. दाएं हाथ के बल्लेबाज आशीर्वाद ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट खेलते हुए दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

आशीर्वाद की शतकीय पारी की बदौलत क्रिकेट अकादमी ताजपुर की टीम ने 29.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. शतक पूरा करने के बाद आशीर्वाद ने हेलमेट उतारकर जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आशीर्वाद फिलहाल समस्तीपुर के ताजपुर के मोतीपुर में अपने पिता संजीव के देखरेख में क्रिकेट की नियमित ट्रेनिंग ले रहे हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के कारण पहचान बना रहे हैं. समस्तीपुर के किक्रेट प्रेमियों से आशीरवाद सूर्यवंशी को लेकर बहुत उत्साह है.

छोटी उम्र में ही उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और तकनीक स्थानीय क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन चुकी है. कोच और क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि यदि उन्हें लगातार सही मार्गदर्शन मिलता रहा तो वह भविष्य में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी के बाद अब आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. महज 10 साल की उम्र में शतकीय पारी खेलकर उन्होंने यह संकेत दे दिया है कि समस्तीपुर की क्रिकेट नर्सरी से भविष्य में कई और बड़े खिलाड़ी निकल सकते हैं. क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब इस नन्हे बल्लेबाज के अगले प्रदर्शन पर टिकी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति