खेल जगत में पसरा मातम, वेकेशन पर गई 25 साल की एथलीट की अचानक मौत

Last Updated:June 14, 2026, 07:44 IST

Who is Jemma Stapleton: ऑस्ट्रेलिया की 25 साल की एथलीट जेम्मा स्टेपलटन का 25 साल की उम्र में निधन हो गया. ये दुखद घटना तब हुई जब अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई हुई थीं. जेम्मा के अचानक निधन से ऑस्ट्रेलिायई एथलेटिक्स वर्ल्ड में गम का माहौल है. जेम्मा को याद करते हुए उनके दोस्त, रिश्तेदार और कोच ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

एथलेटिक्स वर्ल्ड में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब 25 साल की ऑस्ट्रेलियाई एथलीट जेम्मा स्टेपलटन की अचानक निधन की खबर आई. ये दुखद घटना कोह समुई में हुआ जब वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई हुई थीं. दो सप्ताह पहले ही जेम्मा स्टेपलटन ने अपना जन्मदिन मनाया था.

जेम्मा स्टेपलटन के निधन पर उनके साथी टायलर ग्रे ने इंस्टाग्राम पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, “मैं इस समय जो दर्द महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. तुम मेरे जीवन में होने वाली सबसे बेहतरीन चीज थीं और हम दोनों के बीच जो प्यार था उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं. मैं तुम्हें अपने पूरे दिल से प्यार करता हूं.”

जेम्मा स्टेपलटन के अचानक निधन से उनका पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. जेम्मा के भाई जोएल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक श्रद्धांजलि पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने जेम्मा को सबसे अच्छी बहन और अपनी सबसे अच्छी दोस्त बताया. जेम्मा के भाई ने अपनी बहन के लिए लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, मैं वादा करता हूं कि तुम्हें मुझ पर गर्व महसूस कराऊंगा. तुम सबसे अच्छी बहन और मेरी सबसे अच्छी दोस्त थीं, मुझे हमेशा तुम्हारी कमी खलेगी.”

Add News18 as
Preferred Source on Google

बता दें कि जेम्मा स्टावेल गिफ्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी थीं. जेम्मा को एथलेटिक्स जगत की ओर से लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनकी अद्भुत प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और एथलेटिक्स के प्रति उनके प्यार के लिए उनकी सराहना की जा रही है.

जेम्मा का बचपन से ही एथलेटिक्स के प्रति झुकाव रहा और उन्होंने इसके लिए अद्भुत प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और गहरा लगाव दिखाया. उन्होंने नॉक्स चैंपियनशिप स्तर पर सफलता हासिल की और आगे चलकर राज्य स्तर पर नॉक्स का प्रतिनिधित्व किया.

जेम्मा ने बाद में विक्टोरियन एथलेटिक लीग में अपनी एथलेटिक्स का सफर जारी रखा जहां उन्होंने कई सफलताएं हासिल कीं, जिसमें विमेंस रिंगवुड गिफ्ट जीतना और स्टावेल गिफ्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2025 में तीसरा स्थान हासिल करना शामिल है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति