OTT पर देखें सैफ अली खान की ये 5 फिल्में, जो हैं अर्बन लव स्टोरीज की मिसाल

Last Updated:May 18, 2026, 22:31 IST

बॉलीवुड में जब भी अर्बन रिलेशनशिप ड्रामा और मॉडर्न लव स्टोरीज को लेकर चर्चा होती है, तो सैफ अली खान की फिल्मों का जिक्र जरूर होता है. सैफ ने अपने करियर में सिर्फ रोमांटिक हीरो के नहीं, बल्कि कई ऐसे किरदार निभाए जो बड़े शहरों की दोस्ती, प्यार, कमिटमेंट और रिश्तों पर आधारित थे. ये पांच फिल्में इस बात का सबूत है.

ख़बरें फटाफट

सैफ ने हर किरदार में अलग छाप छोड़ी है.

नई दिल्ली. सैफ अली खान ने अपने करियर की शुरुआत से ही अपने काम से लोगों का दिल जीता है. उनके कई किरदार तो लोगों के जहन में बस गए हैं. बॉलीवुड में तो उन्होंने अर्बन रिलेशनशिप ड्रामा को नई पहचान दी है. दोस्ती, प्यार, कमिटमेंट और रिश्तों की उलझनों को पर्दे पर उन्होंने जिस शानदार तरीके से उतारा है, वो काबिल-ए-तारीफ है. आइए जानते हैं, ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में.

इनमें पहली है, साल 2001 में आई ‘दिल चाहता है’. यह फिल्म सैफ अली खान के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी. समीर के रोल में तो उन्होंने जान ही फूंक दी थी. समीर प्यार में जल्दी पड़ जाता है, लेकिन दोस्ती के उसकी जिंदगी में कई मायने हैं. फिल्म में आमिर खान और अक्षय खन्ना भी नजर आए थे. दोस्ती और मॉडर्न यंग इंडिया की दोस्ती को दर्शाती फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था.

दूसरी है, साल 2004 में आई फिल्म हम तुम. इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रानी मुखर्जी नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने करण कपूर नाम के प्ले बॉय लड़के का रोल निभाया था, जो फ्लर्टी, फनी और थोड़ा इमोशनली इममैच्योर है.फिल्म में एक लड़का और लड़की दोस्ती, प्यार और गलतफहमियों के बीच के रिश्ते को दिखाया गया था. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और प्राइम पर देख सकते हैं.

फिल्म में छा गए थे सैफ

तीसरी है साल 2012 में आई कॉकटेल. अर्बन रिलेशनशिप फिल्मों की बात हो और सैफ की कॉकटेल का जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. फिल्म में गौतम कपूर के रोल में वह छा गए थे, जो कमिटमेंट से डरता है और रिश्तों को लेकर कन्फ्यूज रहता है.फिल्म में दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी भीन जर आई थीं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

रिश्तों की अजीब कहानी ने जीता था दिल

साल 2018 में आई थी फिल्म ‘बाजार’. फिल्म में सैफ अली खान ने अपने करियर का थोड़ा अलग लेकिन शहरी सोच से जुड़ा किरदार निभाया. इस फिल्म में वह शकुन कोठारी बने, जो एक पावरफुल बिजनेसमैन है.फिल्म से सैफ ने साबित किया कि वह सिर्फ लव स्टोरीज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अर्बन कैरेक्टर्स के डार्क शेड्स भी बखूबी निभा सकते हैं.इसे आप नेटफ्लिक्स पर जी 5 पर देख सकते हैं.

सैफ अली खान ने लूट ली थी महफिल

पांचवी और आखिरी हैं, सैफ अली खान की ज्वेल थीफ – द हीस्ट बिगिन्स साल 2025 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में सैफ एक स्टाइलिश और रहस्यमयी किरदार में नजर आए, जिसमें अर्बन क्लास, इंटेंसिटी और परिपक्वता साफ नजर आती है. आज भी सैफ बॉलीवुड के सबसे रिलेटेबल अर्बन स्टार माने जाते हैं. उनकी ये पांच फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक दौर और सोच को भी रिप्रेजेंट करती हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति