‘शायद मैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस नहीं’, सलमान खान की हीरोइन का छलका दर्द

Last Updated:May 19, 2026, 04:31 IST

सलमान खान संग फिल्म ‘तेरे नाम’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस भूमिका चावसला ने अपने करियर के 25 साल पूरे होने पर पुरानी यादों को ताजा किया. उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में जब वह डरकर इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं, तब उनकी मां ने हिम्मत दी और मुश्किलों का सामना करना सिखाया.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस भूमिका चावला ने अपने करियर के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि मुश्किल वक्त में उनकी मां हमेशा उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहीं.

भूमिका को तेलुगु फिल्म ‘मिस्साम्मा’ में शानदार एक्टिंग के लिए ‘जी सिने अवॉर्ड्स’ में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. इस खुशी को उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया.

भूमिका ने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह साड़ी लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उनके 25 साल पूरे हो गए हैं और यह सफर किसी धुंधली याद की तरह लगता है, लेकिन हर पल आज भी साफ-साफ याद है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने स्टेज पर बच्चों को उनकी फिल्मों ‘खुशी’, ‘वासु’, ‘ओक्कडू’, ‘सिम्हाद्री’ और ‘मिस्साम्मा’ के गानों पर परफॉर्म करते देखा, तो पुरानी यादें ताजा हो गईं.

भूमिका ने अपनी मां को खास तौर पर धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पहली फिल्म के दौरान डर गई थीं और सब छोड़कर भाग जाना चाहती थीं, तब उनकी मां ने समझाया था कि मुश्किलों से भागना नहीं चाहिए, बल्कि उनका सामना करना चाहिए.

एक्ट्रेस ने अपने पिता और बेटे को भी शुक्रिया कहा. साथ ही अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा कि शायद वह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत या सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं थीं, लेकिन अपने काम के लिए हमेशा ईमानदार और समर्पित रहीं.

भूमिका ने यह भी माना कि वह पीआर और मार्केटिंग में थोड़ी कमजोर रही हैं, लेकिन सीखना आज भी जारी है. आखिर में उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा.

बता दें कि भूमिका चावला ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म से की थी. इसके बाद वह तेरे नाम से बॉलीवुड में भी पहचानी गईं. फिल्म में वह सलमान खान की हीरोइन बनी थीं. इसके अलावा उन्होंने रन, एम एस धोनी और किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं. करीब 25 साल के करियर में भूमिका ने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. फिर भी उन्हें मनचाहे रोल नहीं मिले.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति