सिद्धार्थनगर के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर हादसा!

Last Updated:July 02, 2026, 18:15 IST

Siddharthnagar News : अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 4 गंभीर घायल. दिल्ली से लौटते समय स्कॉर्पियो कंटेनर से टकराई. जानकारी के अनुसार हादसा अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुबारकपुर के पास हुआ. गुरुवार तड़के करीब चार बजे परिवार की स्कॉर्पियो आगे चल रहे कंटेनर से पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

सिद्धार्थनगर के एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

सिद्धार्थनगर. गुरुवार सुबह अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा सिद्धार्थनगर के एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला जख्म छोड़ गया. दिल्ली से अपने घर लौट रहा परिवार रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. स्कॉर्पियो आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है.

हादसे की खबर जैसे ही सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया कस्बे पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया. परिवार के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. रिश्तेदार और परिचित रोते-बिलखते पहुंचे. हर किसी की जुबान पर यही सवाल था कि कुछ ही घंटों का सफर आखिर इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गया.

रौनाही टोल प्लाजा के पास हुआ भीषण हादसा
जानकारी के अनुसार हादसा अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुबारकपुर के पास हुआ. गुरुवार तड़के करीब चार बजे परिवार की स्कॉर्पियो आगे चल रहे कंटेनर से पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू हुआ. इसी दौरान घटनास्थल से अभिषेक गुप्ता के नाम का आधार कार्ड भी मिला. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस हादसे की जानकारी तेजी से फैलने लगी. समाजसेवी अनिल अग्रहरी नाम के एक फेसबुक यूजर ने भी आधार कार्ड मिलने की जानकारी साझा की, जिसके बाद पहचान की पुष्टि होना आसान हुआ.

तीन की मौके पर मौत, चार लोग अस्पताल में भर्ती
हादसे में चेतिया कस्बा निवासी 55 वर्षीय दुर्गेश गुप्ता पुत्र नंदलाल, उनकी 34 वर्षीय पुत्री पिंकी पत्नी राधेश्याम और 14 वर्षीय नातिन परी पुत्री राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 52 वर्षीय विजयलक्ष्मी, 27 वर्षीय अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि, 40 वर्षीय राधेश्याम और 12 वर्षीय गोलू पुत्र राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया. वहां उनका इलाज जारी है.

दिल्ली से घर लौटते समय उजड़ गया परिवार
बताया गया कि दुर्गेश गुप्ता के दामाद राधेश्याम अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं. कुछ दिन पहले दुर्गेश अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेटी और दामाद से मिलने दिल्ली गए थे. गुरुवार को पूरा परिवार वापस चेतिया लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. इस घटना के बाद पूरे चेतिया कस्बे में शोक का माहौल है. परिवार के घर पर लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है. एक साथ तीन लोगों की मौत और चार अन्य के गंभीर रूप से घायल होने से पूरे इलाके में गहरा दुख फैल गया है. अब सभी की नजर अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत पर टिकी है और लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Siddharthnagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति