‘मम्मी पूछ रही है, क्या हुआ बेटा?’, सलमान खान की मां हुई बेटे की चिंता, भाईजान ने दी सफाई

Last Updated:May 19, 2026, 06:10 IST

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. एक दिन पहले ही क्रिप्टिक पोस्ट किया और सबकों हैरान कर दिया. उन्होंने अकेला रहने और अकेलेपन पर एक छोटा-सा नोट लिखा. अंधरे में बैठे एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की. सलमान की इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें लेकर चिंता जाई. इतना ही नहीं, सलमान की पोस्ट से उनकी मां सलमा भी परेशान हो गईं.

सलमान खान ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अपनी मर्जी से अकेले रहने की बात कही. अकेलेपन की बात कही. उनका यह नोट वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी बात पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. अब सलमान ने ‘अकेला और अकेलापन’ वाले नोट पर सफाई दी है और बताया कि उनकी मां सलमा खान उनके लिए चिंतित हो गई थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कोई तस्वीर शेयर नहीं की. उन्होंने बयान जारी किया और कहा कि वह अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे. उनके पास लोगों की दुआएं और प्यार है. वह खुशनसीब हैं कि उनके पास कई लोग हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

सलमान खान ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी पिछली पोस्ट से उनकी मां को भी चिंता हो गई. उन्होंने लिखा,”अरे यार मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. मैं अकेला कैसे हो सकता हूं. मेरे पर एक बड़ी और खूबसूरत फैमिली और दोस्त हैं…” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सलमान खान ने आगे लिखा, “मेरे पास आप जैसे लोग हैं, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं, तो मैं कैसे अकेलेपन में रह सकता हूं. ये सब होते हुए भी अकेलपन में हूं, तो सबसे बड़ा नाशुक्रा होउंगा. कभी कभी लोगों के साथ रह कर पक जाता हूं… इसलिए कभी कभार मी टाइम, बस…” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

सलमान खान ने आखिरी में लिखा, “इस बार कोई नहीं. ब्रेकिंग न्यूज बना दिया. मम्मी पूछ रही है, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार.” सलमान के इस पोस्ट पर फैंस दिल वाले इमोजी कमेंट्स कमेंट्स कर रहे हैं. उनके इस पोस्ट कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

बता दें कि सलमान ने अपने पिछले इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी शर्टलेस फोटो भी शेयर की थी. इसमें उन्होंने अपने सिक्स पैक एब्स दिखाए थे. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मैं और सिर्फ मैं, खुद में बने रहने के दो तरीके हैं- ‘अकेला’और ‘तन्हा’. ” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

सलमान खान ने पोस्ट में आगे लिखा था, “‘अकेला’ रहना आपकी अपनी मर्ज़ी होती है, जबकि ‘तन्हा’ आप तब महसूस करते हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता… अब इसके आगे आपको खुद ही तय करना है कि आपको क्या करना है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

सलमान खान की इस पोस्ट के बाद से फैंस चिंता करने लगे थे. उनकी बढ़ती उम्र में उन्हें अकेलेपन का शिकार समझन लगे थे और पोस्ट में कमेंट कर उनके हालात के बारे चर्चा कर रहे थे. सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनकी उम्र, हेल्थ और सिंगल रहने की चिंता और चर्चा होने लगी थी. लेकिन अब उन्होंने सफाई दे दी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति