भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल

होमखेलक्रिकेट

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल

Last Updated:June 14, 2026, 08:50 IST

ICC T20 Women’s World cup 2026: भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में मुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. मैच से पहले पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना चोटिल हो गई हैं. उन्हें प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लगी है. ऐसे में फिलहाल ये साफ नहीं है कि फातिमा भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी या फिर नहीं.

फातिमा सना को ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट

नई दिल्ली: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की सबसे बड़ी टक्कर आज भारत और पाकिस्तान के बीच है. टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, उससे पहले विरोधी पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लग गया है. भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान की स्टार प्लेयर और कप्तान फातिमा सना चोटिल हो गई हैं. सना फातिमा को नेट सेशन में आयशा जफर की गेंद पर दाहिए घुटने में चोट लगी.

फातिमा को उनके फॉलो-थ्रू के दौरान गेंद लगी और वह दर्द से कराहते हुए तुरंत वहीं गिर गईं. फिजियो और उनके साथी खिलाड़ी नेट्स से बाहर निकलने में उनकी मदद करने के लिए आए और उन्होंने अपने दाहिने घुटने पर बर्फ लगाते हुए बाउंड्री लाइन से अधिकांश अभ्यास सत्र देखा. इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस में कोई और हिस्सा नहीं लिया.

सना को है भारत के खिलाफ खेलने की उम्मीद

45 मिनट के बाद वह बिना किसी खास परेशानी के चलने में सक्षम थीं और मुख्य मैदान की ओर बढ़ीं. सना ने इस घटना को कमतर आंकने की कोशिश की और कहा, “यह सिर्फ एक सामान्य गेंद लगी थी. आयशा बाजी ने शॉट खेला और गेंद मेरे घुटने पर लग गई. मुझे लगता है कि अब यह ठीक है. उम्मीद है कि कल मैं ठीक रहूंगी.”

शानदार फॉर्म में चल रही हैं सना

टीम की मुख्य तेज गेंदबाज होने के अलावा, सना टीम के लिए एक बेहतरीन बल्लेबाज भी रही हैं. पिछले विश्व कप के बाद से उन्होंने 183.06 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जिसमें 15 गेंदों में लगाया गया अर्धशतक शामिल है जो महिला टी20आई में सबसे तेज अर्धशतक है. इसके अलावा पॉचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 41 गेंदों में 90 रन की पारी भी शामिल है.

सना ने इस फरवरी में बेनोनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने ऑलराउंड प्रदर्शन (30 गेंदों में 47 रन और 12 रन देकर 2 विकेट) के साथ टीम की जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी. विश्व कप में पाकिस्तान की संभावनाओं के लिए उनका फिट होना बेहद महत्वपूर्ण बना हुआ है.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति