Last Updated:July 02, 2026, 18:28 IST
UP Election Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के घटक दलों की ओर से अभी से ज्यादा से ज्यादा सीटों की डिमांड शुरू हो गई है. एनडीए में सुभासपा ने जहां 32 सीटों पर दावेदारी ठोकी है तो अनुप्रिया पटेल ने लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन कर गठबंधन को अपनी ताकत दिखाई हैं. वहीं आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी ने भी रैलियों का दौर शुरू कर दिया है. दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी के बराबर सीटें मांगी जा रही है.
यूपी चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के घटक दलों की ओर से ज्यादा से ज्यादा सीटों पर दावेदारी की जा रही है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सुबुगाहट के बीच तमाम गठबंधन के भीतर पार्टियों ने सीटों पर दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है. इंडिया गठबंधन के भीतर जहां कांग्रेस अभी से समाजवादी पार्टी के सामने खुद को बराबर की पार्टी बताकर सीटें मांग रही है तो सत्ताधारी एनडीए खेमे में भी घटक दल ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि एनडीए और इंडिया गठबंधन में कौन सी पार्टी कितने सीटों की डिमांड कर रही है.
सुभासपा ने 32 सीटों की डिमांड की
बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 32 सीटों की डिमांड की है. ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि वह पूर्वांचल में उन सीटों की मांग कर रहे हैं जो समाजवादी पार्टी का गढ़ है. खासकर आजमगढ़ जिले में वह समाजवादी पार्टी को चुनौती देने का दावा कर रहे हैं. ओपी राजभर और उनके बेटे अरुण राजभर ने दावा किया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को अच्छे से सबक सिखाया जाएगा.
अनुप्रिया पटेल ने भी दिखाई ताकत
उधर, एनडीए की एक और घटक दल अपना दल (एस) ने भी गुरुवार को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया. केंद्रीय मंत्री और पार्टी वर्तमान मुखिया अनुप्रिया पटेल ने पिता और पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में ‘जन स्वाभिमान दिवस’ के जरिये राजनीतिक अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की. माना जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल ने इस रैली जरिए बीजेपी को संदेश देने की कोशिश की हैं कि उन्हें भी आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए.
आरएलडी रैलियां तो कर रही, लेकिन सीट डिमांड पर चुप
वहीं एनडीए की एक और घटक दल राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भले ही अभी से ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, लेकिन उनकी तरफ से अभी सीटों की डिमांड नहीं की गई है. आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे से जब इस संदर्भ में एक टीवी चैनल पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैलियां हो रही हैं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी सभाओं में लगातार भीड़ हो रही है.
शामली में रैली हुई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हमारे कार्यक्रम हो रहे हैं. जिस तरह जनता आ रही है उससे बिल्कुल स्पष्ट है कि हम पूरी तरीके से तैयार हैं. राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी तैयारियां शुरू कर रखी हैं. जनता के बीच में हमारे लोग लगे हुए हैं. हम अपने मुद्दों को लेकर के जनता के पास जा रहे हैं. पूरा एनडीए 402 सीटों की लड़ाई के लिए तैयारी कर रहा है. सीटें तो हम आपस में बांट लेंगे, वो नेतृत्व हमारा तय कर लेगा, लेकिन इतना तय है कि एनडीए को उत्तर प्रदेश में 402 सीटों पर चुनाव लड़ना है. राष्ट्रीय लोकदल उसी हिसाब से तैयारी कर रहा है. जनता के बीच में है, किसानों के बीच में है, उनके लिए काम कर रहे हैं.
कांग्रेस मांग रही सपा से 200 सीटें
वहीं इंडिया गठबंधन की बात करें तो वहां भी घटक दलों की ओर से सीटों की डिमांड शुरू हो गई है. खासकर कांग्रेस की ओर से बनाए गए नये यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम लगातार कह रहे हैं कि गठबंधन में वो राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते बड़े भाई हैं. सीटा शेयरिंग में वह बराबरी पर ही बात करेंगे. इसके जवाब में सपा की ओर से कहा गया है कि गठबंधन में केवल ज्यादा सीटें लेने पर बात नहीं होग, बात होगी कि कौन ज्यादा सीटें जीत सकता है.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh










