अरे फोन मत रखिए, ₹299…, मीटिंग में महिला की आवाज सुनते ही SSP ने फेंक दिया फोन

SSP Sanjay Kumar Verma Viral News: जरा सोचिए, जिले के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी यानी एसएसपी (SSP) साहब अपने काम में मशगूल हों, तभी उनके पर्सनल नंबर पर किसी अनजान महिला का फोन आए. आम तौर पर ऐसी कॉल्स किसी बड़ी वारदात या इमरजेंसी की होती हैं. लेकिन गुरुवार को मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के साथ जो हुआ, उसकी वजह पूरा महकमा ठहाका लगाने लगा.

दोपहर के करीब एक बज रहे थे. एसएसपी संजय कुमार वर्मा के फोन की घंटी बजी. उन्होंने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से एक महिला बड़े संकोच के साथ बोल रही थी. महिला ने कहा, ‘सर, असल में मेरे से गलती हो गई है. मैंने अपना जियो का रिचार्ज किया था, लेकिन वो गलती से आपके मोबाइल नंबर पर हो गया है. वो 299 रुपये का रिचार्ज था, क्या किसी तरह मेरे पैसे वापस मिल सकते हैं?’

‘जामताड़ा’ वाला शक

अनजान महिला की ऐसी अजीबोगरीब बात सुनकर पहले तो कप्तान साहब का पुलिसिया रडार एक्टिव हो गया. उन्हें लगा, कहीं ये किसी नए तरीके की ऑनलाइन ठगी तो नहीं है? जामताड़ा वाले आजकल नए-नए तरीके जो निकाल रहे हैं. अपने शक को दूर करने के लिए एसएसपी साहब ने तुरंत अपना इनबॉक्स चेक किया. और ये क्या! सच में उनके नंबर पर 299 रुपये के जियो रिचार्ज का कन्फर्मेशन मैसेज था.

अरे! पहले मेरा नंबर तो ले लीजिए

जब ये साफ हो गया कि महिला सच बोल रही है और कोई फ्रॉड नहीं है, तो एसएसपी साहब ने भी राहत की सांस ली. उन्होंने बेहद शालीनता से महिला को भरोसा दिलाया, ‘आप बिल्कुल परेशान मत होइए. जितने रुपये का रिचार्ज आपने मेरे नंबर पर किया है, मैं अभी तुरंत उतने ही का रिचार्ज आपके नंबर पर करा देता हूं.’

महिला को लगा कि कहीं फोन कट न जाए और उसका 299 रुपये डूब न जाए. उसने अपनी पूरी मासूमियत और सहज अंदाज में तपाक से कहा- ‘अरे, सर… रिचार्ज तो तब करेंगे ना, जब नंबर लेंगे. पहले मेरा नंबर तो ले लीजिए.’

महिला का यह डायलॉग इतना मजेदार और बेबाक था कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी और मीडिया वाले अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए. पूरा कमरा ठहाकों से गूंज उठा और माहौल एकदम हल्का-फुल्का हो गया. हंसी के इसी खुशनुमा माहौल के बीच एसएसपी ने अपना फोन पास खड़ी एक महिला पुलिसकर्मी को थमा दिया.

जब महिला को चला पता, ‘वो एसएसपी साहब थे’

महिला पुलिसकर्मी ने फोन संभाला और उस दीदी से उनका असली नंबर नोट किया. बातों-बातों में जब महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि ‘जिनके नंबर पर आपने गलती से रिचार्ज कर दिया था, वो कोई आम इंसान नहीं, बल्कि मुजफ्फरनगर जिले के एसएसपी साहब हैं.’, तो पक्का ही महिला के भी पसीने छूट गए होंगे!

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति