अयोध्या में नेशनल हाइवे-27 पर 190 करोड़ से बनेंगे 5 अंडरपास, हादसों पर लगेगी लगाम

Last Updated:May 09, 2026, 15:40 IST

Ayodhya news: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बड़ा रोड सेफ्टी प्लान तैयार किया है. अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-27 पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब 190 करोड़ रुपये की लागत से पांच नए अंडरपास बनाए जाएंगे. माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हाईवे पर होने वाले हादसों में कमी आएगी और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

अंडरपास से मिली मंजूरी, जल्‍द शुरू होगा काम. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर : AI)

अयोध्याः धार्मिक नगरी अयोध्या में तेजी से बढ़ रहे ट्रैफिक और लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बड़ा रोड सेफ्टी प्लान तैयार किया है. अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-27 पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब 190 करोड़ रुपये की लागत से पांच नए अंडरपास बनाए जाएंगे. माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हाईवे पर होने वाले हादसों में कमी आएगी और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालु

राम मंदिर निर्माण और दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके चलते अयोध्या से गुजरने वाले हाईवे पर वाहनों का दबाव पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गया है. NH-27 पर कई ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इन्हीं ब्लैक स्पॉट इलाकों में अब अंडरपास और अन्य सुरक्षा संबंधी निर्माण कार्य कराए जाएंगे.

सूत्रों की माने तो हाईवे पर कई जगहों पर बने अवैध कट भी हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं. ऐसे में NHAI ने अवैध कटों को बंद करने और क्षतिग्रस्त संकेतक बोर्डों को बदलने का फैसला लिया है. साथ ही हाईवे किनारे सुरक्षा बैरियर और सर्विस लेन को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि स्थानीय ट्रैफिक और हाईवे ट्रैफिक को अलग-अलग संचालित किया जा सके.

स्थानीयों को मिलेगी राहत

बताया जा रहा है कि अयोध्या बाईपास क्षेत्र में वाहन अंडरपास (VUP) निर्माण की भी योजना तैयार की गई है. इससे हाईवे पार करने वाले ग्रामीणों और स्थानीय वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी. वर्तमान में लोगों को सड़क पार करने के दौरान काफी खतरे का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्या में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के साथ सड़क सुरक्षा को मजबूत करना बेहद जरूरी है. लोगों ने प्रशासन और NHAI के इस फैसले का स्वागत करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. अधिकारियों का दावा है कि परियोजना पूरी होने के बाद हाईवे पर जाम और दुर्घटनाओं दोनों में बड़ी कमी देखने को मिलेगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति