अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय ने फिर किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, दायर की याचिका, रखी ये बड़ी डिमांड

Last Updated:October 02, 2025, 11:55 IST

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैं. दोनों अक्सर अपनी तलाक की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. अब दोनों ने कोर्ट का रुख किया है. लेकिन मामला तलाक नहीं बल्कि कुछ और ही है.

ख़बरें फटाफट

ऐश्वर्या फिर आईं चर्चा में

नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने एक याचिका भी दायर की है. कपल का कहना है कि यूट्यूब पर उनकी फोटोज और आवाज का मिसयूज किया जा रहा है.

बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने यूट्यूब और उसकी पैरेंट कंपनी गूगल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज कराई है. इस याचिका में उन्होंने 4 करोड़ रुपये के मुआवजे की डिमांड भी रखी है. कपल ने अदालत से गुजारिश की है कि यूट्यूब और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी पर्सनॉलिटी, चेहरे, आवाज और इमेज के गैरकानूनी और आपत्तिजनक यूज पर रोक लगाई जाए.

फेक कंटेंट ने बढ़ाई अभिषेक-ऐश्वर्या की चिंता

इन दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनकी फोटोज और आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया है. जिसके लिए उन्होंने याचिक दर्ज कराई है और कहा है कि यूट्यूब पर डीपफेक और AI की मदद से बनाए गए फर्जी वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है, जो उनकी इमेज के लिए ठीक नहीं हैं. इनमें उन्हें झूठे और शर्मनाक हालात में दिखाया गया है एक वीडियो में दिखाया गया कि अभिषेक बच्चन किसी और एक्ट्रेस को अचानक किस कर रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में ऐश्वर्या सलमान संग खाना खाती नजर आ रही हैं.

अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ने ही कोर्ट से गुहार लगाई है कि इस तरह कंटेंट उनकी छवि खराब कर रहे हैं और उनकी निजिता को भी भंग कर रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने कोर्ट से याचिक दर्ज कराई है, ताकि इस तरह के विवादित कंटेंट पर रोक लगाई जा सके.दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता को समझते हुए गूगल की लीगल टीम को नोटिस भेजा है.साथ ही उनसे लिखित जवाबदेही पेश करने को कहा है.

बता दें कि ऐश और अभिषेक के इस मामले पर अब अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 को होने वाली है. इससे पहले इसी मामले में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को भी राहत मिली है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 02, 2025, 11:34 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति