VIDEO: कोच गंभीर के घर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खूब उड़ाई दावत

होमखेलक्रिकेट

VIDEO: कोच गंभीर के घर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खूब उड़ाई दावत

Last Updated:October 09, 2025, 05:49 IST

Gautam Gambhir hosted a ‘special’ team dinner at his residence: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपने घर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दावत दी. बुधवार की रात भारतीय खिलाड़ी गंभीर के दिल्ली स्थित घर पर पहुंचे जहां उनके लिए दावत परोसा गया. खिलाड़ियों ने इस दौरान खूब दावत उड़ाई और फिर वापस अपने होटल लौट गए.

भारतीय खिलाड़ियों ने गंभीर के घर दावत का जमकर लुत्फ उठाया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के साथ अपने घर में टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (10 अक्टूबर) से खेला जाएगा. टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट में पारी की अंतर से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर टीम इंडिया के लिए दावत का आयोजन किया. बुधवार की रात भारतीय खिलाड़ी गंभीर के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और वहां जमकर स्पेशल डिनर को एंज्वॉय किया. वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से 3 मैचों वनडे सीरीज खेली जानी है. इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होना है.

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच अंतिम टेस्ट अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है.दोनों टीमें इस टेस्ट मैच के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं. हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) दिल्ली के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने खिलाड़ियों को इस टेस्ट से पहले घर पर दावत का आयोजन किया. भारतीय टीम के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ गंभीर के दिल्ली आवास पर स्पेशल डिनर के लिए कैज़ुअल कपड़ों में बस से एक साथ पहुंचे. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने नीली जींस और काले चश्मे के साथ सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जबकि जसप्रीत बुमराह, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा सहित अधिकांश टीम के साथी व्हाइट ड्रेस में नजर आए. सहायक कोच रेयान टेन डोएशेट, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

अनौपचारिक मुलाकात बिल्कुल सही समय पर हुई
खिलाड़ियों और कोच के बीच यह अनौपचारिक मुलाकात बिल्कुल सही समय पर हुई, जब अहमदाबाद में मिली शानदार जीत के बाद मेजबान टीम दो मैचों की सीरीज़ में 1-0 से आगे चल रही है. उप-कप्तान रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मेहमान टीम को पारी और 140 रनों से करारी शिकस्त दी थी.

बुमराह और सिराज ने विंडीज को सस्ते में किया ढेर
अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की अगुवाई में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने इससे पहले हरी भरी पिच पर वेस्टइंडीज को 44.1 ओवर में 162 रन पर आउट करके लय कायम कर दी थी. इन दोनों ने लाल मिट्टी वाली पिच पर उपलब्ध उछाल और गति का पूरा फायदा उठाया. जवाब में, भारत के शीर्ष क्रम ने अपना दबदबा कायम रखा. केएल राहुल (100), रवींद्र जडेजा (नाबाद 104) और ध्रुव जुरेल (125) की शानदार पारियों की बदौलत मेजबान भारतीय टीम ने 448/5 का मजबूत स्कोर बनाया और फिर पारी घोषित कर दी. वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में फिर लड़खड़ा गया और 146 रन पर ढेर हो गया. इसके बाद भारत ने शानदार जीत दर्ज की.

कोटला की विकेट शुरुआत में बल्लेबाजों को मुफीद होगी
अब जबकि मुकाबला दिल्ली में है. फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है. जिसमें काली मिट्टी और घास के कुछ हिस्से हैं. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को भी मदद मिलने की संभावना है. राजधानी ने आखिरी बार 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एक टेस्ट मैच की मेजबानी की थी, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन दिन के अंदर छह विकेट से हराया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 09, 2025, 05:49 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति