अमेठी की 3891 रसोइयों के लिए बड़ी सौगात, मानदेय 2000 से बढ़कर 3000 हुआ

Last Updated:August 25, 2026, 08:31 IST

Amethi News: अमेठी जिले में 3891 रसोइयां 1570 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में काम करती हैं. उन्हें पहले 500, फिर 1000, फिर 2000 और अब सीधे 3000 रुपये मानदेय मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा का लाभ भी दिया जाएगा. इस पूरी पहल को लेकर लोकल 18 से बातचीत में सभी महिला रसोइयों ने खुशी जताई है.

अमेठी: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए खाना बनाने वाली और उनका ध्यान रखने वाली रसोइयों के दिन अब बदलने वाले है. पहले उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब उन्हें बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा गया है. न सिर्फ उनका मानदेय बढ़ा है, बल्कि उन्हें कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी जो उनके लिए भविष्य में काफी फायदेमंद साबित होगी. अमेठी जिले में करीब 3800 से अधिक महिला रसोइयों को इस पहल का सीधा फायदा मिलेगा. अब उन्हें पैसों की तंगी से जूझना नहीं पड़ेगा और बीमारी की हालत में किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत भी नहीं होगी.

अमेठी जिले में 3891 रसोइयां 1570 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में काम करती हैं. उन्हें पहले 500, फिर 1000, फिर 2000 और अब सीधे 3000 रुपये मानदेय मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा का लाभ भी दिया जाएगा. इस पूरी पहल को लेकर लोकल 18 से बातचीत में सभी महिला रसोइयों ने खुशी जताई है. उनका मानना है कि यह उनके लिए एक बहुत अच्छी सौगात है और काफी मददगार साबित होगी.

रीता देवी रसोईया ने बताया कि यह हम लोगों के लिए बहुत अच्छी पहल है. सबसे अच्छी बात तो यह है कि अब हमें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल जाएगा और हमें कहीं भटकना नहीं पड़ेगा. पहले पैसे भी कम मिलते थे और सुविधाएं भी कम थी.

प्रभा देवी ने कहा कि सुविधाएं बढ़ी है यह बहुत अच्छा है. पहले तो कम पैसा मिलता था, लेकिन अब पैसा बढ़ गया है. सबसे अच्छी बात तो यह है कि अब हमें स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. हमें कहीं किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा.

सुमन देवी ने बताया कि यह बहुत अच्छी व्यवस्था है. 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा. इलाज मिलेगा और पैसा भी बढ़ा है. पहले कम पैसा मिलता था. अब ज्यादा मिलेगा तो हम सबको अच्छा फायदा होगा.

एमडीएम प्रभारी का बयान
जिले के एमडीएम प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि समय-समय पर रसोइयों के हित में काम किया जाता है. उन्होंने कहा कि रसोइयां पूरी गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए काम करती है और सभी को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले. इसके लिए हम सब प्रयासरत है. शासन स्तर से जो भी निर्देश मिलेंगे उन पर काम किया जाएगा.

About the Author

Manish Rai

Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with News18 as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…

और पढ़ेंLocation :

Amethi,Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 08:31 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति