महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की 5 बैटर

Last Updated:September 04, 2026, 21:20 IST

5 batters Most runs in Women t20: महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर की लिस्ट खेल के प्रति उनके अद्भुत समर्पण और क्लास को दर्शाती है. न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स टॉप पर बनी हुई हैं. वहीं, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर तेजी से शीर्ष स्थान की ओर बढ़ रही हैं. श्रीलंका की चामारी अटापट्टू और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टी20 क्रिकेट के इस स्वर्णिम दौर को खास बना रही हैं.

विश्व की 5 महिला क्रिकेटर जिन्होंने टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन.

नई दिल्ली. महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, उसमें रनों के शिखर पर बैठीं दिग्गज बल्लेबाजों का जिक्र सुनहरे अक्षरों में होगा. क्रिकेट के इस सबसे छोटे और सबसे तेज फॉर्मेट में लगातार रन बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है, लेकिन दुनिया की पांच दिग्गज महिला खिलाड़ियों ने अपनी निरंतरता, कला और विस्फोटक बल्लेबाजी से इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर में सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि खेल के प्रति उनके समर्पण और नेतृत्व की मिसाल है.

इस लिस्ट में सबसे ऊपर न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलराउंडर सूजी बेट्स (Suzie Bates) का नाम है. साल 2007 से लेकर 2026 तक के अपने लंबे इंटरनेशनल करियर में बेट्स ने टी20 क्रिकेट को बेहद करीब से बदलते देखा है. उन्होंने कीवी टीम के लिए खेले 186 मैचों की 178 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 4,758 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 28.83 और स्ट्राइक रेट 108.60 का रहा है. 13 बार नाबाद पवेलियन लौटने वाली बेट्स के नाम एक शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 124 रन रहा है. सूजी की खासियत यह रही है कि उन्होंने चौकों के जरिए रन गति को आगे बढ़ाया. उनके बल्ले से निकले 535 चौके और 35 छक्के इस बात का सबूत हैं कि वे मैदान के हर कोने में रन बनाने का हुनर रखती हैं.

विश्व की 5 महिला क्रिकेटर जिन्होंने टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन.

भारत की रन मशीन स्मृति मंधाना
सूजी बेट्स के ठीक पीछे भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smrit Mandhana) बेहद तेजी से आगे बढ़ रही हैं. 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाली स्मृति ने महज 173 मैचों की 167 पारियों में 4,681 रन बना लिए हैं. 30.79 का शानदार औसत और 126.54 का स्ट्राइक रेट यह दर्शाता है कि वे न केवल लंबी पारियां खेलती हैं बल्कि टीम को तेज शुरुआत भी दिलाती हैं. स्मृति के नाम T20I में 2 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन रहा है. 15 बार नाबाद रहने वाली भारतीय उपकप्तान के बल्ले से 663 चौके और 95 छक्के निकले हैं, जो इस शीर्ष सूची में सबसे ज्यादा चौकों का रिकॉर्ड भी है.

कप्तानी और अनुभव की मिसाल हरमनप्रीत कौर
तीसरे स्थान पर भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का नाम आता है, जिन्होंने 2009 से 2026 के बीच 204 मैच खेलकर सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का अनुभव हासिल किया है. हरमनप्रीत ने 183 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.00 के औसत से 4,231 रन जोड़े हैं. 42 पारियों में नाबाद रहकर मैच फिनिश करने वाली हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 110.73 का रहा है. उनके नाम 1 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन है. अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाने वाली भारतीय कप्तान ने अब तक 406 चौके और 89 छक्के जमाए हैं.

श्रीलंकाई क्रिकेट की रीढ़ चामारी अटापट्टू
चौथे स्थान पर श्रीलंका की कप्तानी का दारोमदार संभालने वाली चामारी अटापट्टू (Chamari Athapaththu) का दबदबा है. 2009 से अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं अटापट्टू ने 167 मैचों की 164 पारियों में 4,094 रन बनाए हैं. 26.58 का औसत और 113.72 का स्ट्राइक रेट रखने वाली इस खब्बू बल्लेबाज के नाम 4 शतक और 14 अर्धशतक हैं. श्रीलंका की बल्लेबाजी की रीढ़ मानी जाने वाली अटापट्टू का उच्चतम स्कोर नाबाद 119 रन रहा है. उन्होंने 10 बार नाबाद रहते हुए अपनी पारी में 391 चौके और 109 छक्के जड़े हैं, जो उनकी निडर बल्लेबाजी शैली को दर्शाते हैं.

पावर-हिटिंग की मलिका सोफी डिवाइन
इस शीर्ष-5 की सूची को पूरा करती हैं न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine). 2006 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहीं डिवाइन ने 158 मुकाबलों की 154 पारियों में 28.69 के औसत से 3,817 रन जुटाए हैं. डिवाइन का स्ट्राइक रेट 123.20 का रहा है और वे 21 पारियों में नाबाद लौटी हैं. 1 शतक और 24 अर्धशतक लगाने वाली सोफी का सर्वोच्च स्कोर 105 रन है. उनके पास अपनी ताकत के दम पर लंबे शॉट खेलने की अद्भुत क्षमता है, जिसका प्रमाण उनके बल्ले से निकले 353 चौके और 134 शानदार छक्के हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 04, 2026, 21:20 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति