Last Updated:August 25, 2026, 08:55 IST
यूपीपीएससी में सर्वणों को आरक्षण देने वाले पोस्ट को लेकर यूपी लोक सेवा आयोग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मुकेश कुमार वर्मा नाम के शख्स ने एक्स पर आरक्षण को लेकर बड़ा दावा किया था, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.
यूपीपीएससी में सर्वणों के आरक्षण को लेकर किए गए पोस्ट पर मुकदमा.
प्रयागराजः यूपी लोक सेवा आयोग को लेकर गलत और भ्रामक तथ्य एक्स हैंडल पर पोस्ट करने के मामले में आयोग के अनुभाग अधिकारी वकार अहमद अंसारी ने एफआईआर दर्ज कराई है. सिविल लाइंस थाने में मुकेश कुमार वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. बीएनएस की धारा 1996(1), 197 और आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत मुकदम किया गया है. मुकेश कुमार वर्मा के एक्स हैंडल पर यह प्रसारित किया जा रहा है कि यूपी लोकसेवा आयोग ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर कबूल किया है कि सर्वणों को 50 फ़ीसदी आरक्षण दिया जा रहा है.
आयोग ने कहा- आम लोगों में गलत संदेश जा रहा है
आयोग ने इस तथ्य को भ्रामक और गलत बताया है. आयोग ने कहा है कि इससे छात्रों और आम जन मानस में गलत संदेश जा रहा है और वैमनस्यता बढ़ेगी. इससे संवैधानिक संस्था आयोग की छवि भी खराब हो रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आयोग ने कहा है कि ऐसी गलत सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से सामाजिक समरसता गंभीर रूप से भंग हो सकती है. यूपी लोक सेवा आयोग एक संवैधानिक संस्था है. उसके संबंध में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर अथवा असत्यापित सूचना को तथ्य के रूप में प्रस्तुत किए जाने से न केवल संस्था की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है. बल्कि इससे अभ्यर्थियों के बीच अनावश्यक भ्रम और सामाजिक वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होती है.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
यूपी लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी वकार अहमद अंसारी ने मुकेश कुमार वर्मा द्वारा जानबूझकर गलत और भ्रामक सूचना प्रसारित करने, जन सामान्य और अभ्यर्थियों को भ्रमित करने को अपराध की श्रेणी में बताते हुए मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ेंLocation :
Allahabad,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 08:41 IST









