हरतालिका तीज पर ‘हनुमान अंश’ पर बरसा बाबा का आशीर्वाद, 39वें दिन दिखा चमत्कार

Last Updated:September 15, 2026, 06:24 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: छठे हफ्ते में पहुंच चुकी एक लो बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी. न बड़ा स्टार, न तगड़ा प्रमोशन, फिर भी दर्शकों का प्यार लगातार बरकरार है. हरतालिका तीज के मौके पर भी सिनेमाघरों में इसका असर देखने को मिला. अब 39वें दिन की कमाई ने मेकर्स की खुशी और बढ़ा दी है. आखिर क्या है इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस चमत्कार?

नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार जारी है. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म को रिलीज हुए 39 दिन हो गए हैं और 39 दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. सोमवार को हरतालिका तीज के मौके पर भी फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा. शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में पहुंचे. खास बात यह है जहां छठे हफ्ते में फिल्म सिनेमाघरों से हटने लगता है. वहीं, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की ये फिल्म करोड़ों में कारोबार कर रही है. सोमवार को नीम करौली बाबा का आशीर्वाद मेकर्स पर रहा और मंगलवार सुबह-सुबह के आंकड़ों ने चेहरे पर खुशी ला दी.

‘हनुमान अंश’ वो लो बजट फिल्म है, जो न तो बड़े बजट में बनी है और न ही मेकर्स ने किसी बड़े चेहरे के साथ फिल्म को बनाया. फिल्म को कोई जोरदार प्रमोशन भी नहीं हुआ. यहीं वजह है कि फिल्म शुरुआती दो हफ्तों में कमजोर रही फिल्म अब स्लीपर हिट बन चुकी है. 9वें दिन फिल्म ने भारत में शानदार कमाई दर्ज की है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 280 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गया है.

सैकनिल्क के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 39वें दिन भारत में 8.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म को कुल 9,198 शोज मिले. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई बढ़कर 222.88 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 263.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 39 दिनों में एक बड़ी रकम अपने नाम कर ली है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, 39वें दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिली. 38वें दिन फिल्म ने भारत में 22.50 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. इसके मुकाबले 39वें दिन 8.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इस हिसाब से फिल्म के कलेक्शन में करीब 63.3 फीसदी की गिरावट आई है. इसके बावजूद 39वें दिन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करना फिल्म के लिए मजबूत पकड़ का संकेत माना जा सकता है.

सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन जारी है. 39वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने ओवरसीज में 2 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हो गया है.

भारत और ओवरसीज के आंकड़ों को मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 279.80 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. यानी फिल्म अब 280 करोड़ रुपये के आंकड़े से सिर्फ 20 लाख रुपये दूर है. 39वें दिन के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्म 300 करोड़ी क्लब में पहुंचने के रिकॉर्ड पर है.

दिलचस्प बात है कि ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है. भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही फिल्म ने ‘भूत बंगला’ (199.23) को पीछे छोड़ दिया है. अभी पहले नंबर पर ‘धुरंधर 2’ (1186.32 करोड़) और दूसरे नंबर ‘बॉर्डर 2’ (362.76 करोड़) है.

पहले हफ्ते में महज 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब देखते रह गए. फिल्म ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्टर किया है. इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है और फिल्म में यह रोल शोभिनव सत्य ने निभाया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.First Published :

September 15, 2026, 06:24 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति