चित्रकूट में अब नहीं थूकेंगे गुटखा, 3 बड़े मंदिरों से शुरू हुआ क्लीन अभियान

Last Updated:August 25, 2026, 09:14 IST

Chitrakoot News: जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि अक्सर मंदिरों के आसपास श्रद्धालु गुटखा खाकर उसके पैकेट इधर-उधर फेंक देते है. इससे धार्मिक स्थलों की सुंदरता खराब होने के साथ ही गंदगी भी फैलती है. इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अब चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाने जा रहा है. जिसकी शुरुआत मड़फा मंदिर, सोमनाथ मंदिर और भरत मंदिर से की जाएगी. इन मंदिरों के आसपास गुटखा-तंबाकू की एक भी दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी. यदि जांच के दौरान ऐसी दुकानें मिलती हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

धर्मनगरी चित्रकूट के प्रमुख मठ-मंदिरों और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ और गुटखा-तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. अब मंदिरों के आसपास गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी है. जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए. इसके लिए मंदिरों के पास संचालित दुकानों और वाहन पार्किंग से शुल्क लेकर उसी आय से सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी.

आपको बता दें कि चित्रकूट डीएम ने मडफा मंदिर की सीढ़ियों और मंदिर परिसर में लगातार गंदगी की शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया है. श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण यहां सफाई व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन रहा था. इसी को देखते हुए वन विभाग को मंदिर के आसपास लगी दुकानों और वाहन खड़े करने वाले लोगों से निर्धारित शुल्क लेने के निर्देश दिए गए है. इसके साथ ही मंदिर के आसपास गुटका प्रबंध करने की भी निर्देश दिए है. पार्किंग और दुकानों से लिए जाने वाले निर्मल शुल्क से सफाई कर्मचारियों की तनाती की जाएगी. ताकि मंदिर के आसपास स्वच्छता बनी रहे.

इस संबंध में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि अक्सर मंदिरों के आसपास श्रद्धालु गुटखा खाकर उसके पैकेट इधर-उधर फेंक देते है. इससे धार्मिक स्थलों की सुंदरता खराब होने के साथ ही गंदगी भी फैलती है. इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अब चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाने जा रहा है. जिसकी शुरुआत मड़फा मंदिर, सोमनाथ मंदिर और भरत मंदिर से की जाएगी. इन मंदिरों के आसपास गुटखा-तंबाकू की एक भी दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी. यदि जांच के दौरान ऐसी दुकानें मिलती हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने आगे की जानकारी के बताया कि इसी अभियान के तहत सोमनाथ मंदिर के आसपास भी दुकानदारों और भंडारा लगाने वाले लोगों से नॉर्मल शुल्क लेकर सफाई व्यवस्था मजबूत की जाएगी. मंदिर के आसपास कर्मचारी तैनात रहेंगे जो नियमित रूप से परिसर और रास्तों की सफाई करेंगे. ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने के दौरान स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके. उनका कहना है कि यह अभियान केवल कुछ मंदिरों तक सीमित नहीं रहेगा. धीरे-धीरे चित्रकूट के सभी प्रमुख मठ-मंदिरों और धार्मिक स्थलों को इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा. साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी. ताकि चित्रकूट के मठ मंदिर स्वच्छ रहे.

About the Author

Manish Rai

Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with News18 as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…

और पढ़ेंLocation :

Chitrakoot,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 09:14 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति