Last Updated:September 15, 2026, 07:07 IST
Salman Khan bandana look for Ganesh Chaturthi 2026: गणपति उत्सव के बीच सलमान खान का एक अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. भाईजान को देखने के बाद फैंस को उनका पुराना दौर याद आ गया. फिटनेस से लेकर लुक तक, हर चीज ने खूब ध्यान खींचा. सोहेल खान के घर बप्पा की आरती में पहुंचे सलमान ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए. उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. आखिर ऐसा क्या खास था?
सलमान खान का बंडाना लुक देख फैंस को फिल्म ‘वांटेड’ की याद आ गई.
नई दिल्ली. मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर खान परिवार में भी जश्न का माहौल है. सोमवार शाम सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के मुंबई स्थित घर गणपति आरती में शामिल होने पहुंचे. जैसे ही भाईजान की एंट्री हुई, पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. सलमान ने भी घर के अंदर जाने से पहले रुककर तस्वीरों के लिए पोज दिए. इस दौरान उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
सलमान खान इस बार बेहद कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उन्होंने लाइट ब्लू चेक शर्ट के साथ व्हाइट वॉश्ड डेनिम जींस पहनी थी. आमतौर पर टोपी में नजर आने वाले सलमान ने इस बार सिर पर बंडाना बांधा था. साथ ही वह क्लीन शेव लुक में दिखे.
फैंस को याद आया ‘जीने के हैं चार दिन’
भाईजान के इस अंदाज ने फैंस को उनके पुराने गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ की याद दिला दी. गाने में भी सलमान बंडाना लुक में नजर आए थे. यही वजह है कि जैसे ही गणपति उत्सव से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए, फैंस ने पुराने दौर को याद करना शुरू कर दिया.
‘भाई इज बवाल’ बोले फैंस
सलमान के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने उनके गणपति पहुंचने का वीडियो शेयर करते हुए उनके लुक की तारीफ की और ‘वांटेड’ के दिनों की याद आने की बात कही. वहीं, एक अन्य यूजर ने उनकी फिटनेस देखकर लिखा कि उनका शेप और लुक शानदार है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Salman Khan arrives at the residence of his brother and actor Sohail Khan for the Ganesh Chaturthi celebrations. https://t.co/zC3Ebbpjmp
एक यूजर ने सलमान के लिए ‘वो इंसान, वो किंवदंती, वो असली दिग्गज’. सलमान खान के कई फैंस ने तो उन्हें सिर्फ ‘बवाल भाई’ लिखकर अपना रिएक्शन दिया. एक फैन ने कहा कि भाईजान काफी फिट और डैशिंग लग रहे हैं. सलमान के फैंस उनके इस लुक को देखकर खासे एक्साइटेड नजर आए.
खान परिवार ने साथ मनाया गणपति उत्सव
सोहेल खान के घर हुए गणपति समारोह में खान परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे. सलमान की मां सलमा खान, बहन अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान अग्निहोत्री भी वहां पहुंचीं. अर्पिता और अलवीरा ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं. गणपति समारोह के वीडियो में सलमा खान को गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए देखा गया. इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ मिलकर बप्पा की आरती भी की. पूरा परिवार एक साथ गणपति उत्सव मनाता नजर आया.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ेंLocation :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
September 15, 2026, 07:07 IST









