KKK 15 में ट्विस्ट: एलिमिनेशन स्टंट जीतकर भी गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा शो?बताई दर्दनाक वजह

Last Updated:September 15, 2026, 06:47 IST

Gaurav Khanna Exit Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में उस वक्त बड़ा ट्विस्ट आया, जब शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. एलिमिनेशन स्टंट में जीत हासिल करने के बावजूद उन्होंने शो से दूरी बनाने का फैसला किया. शो के बीच लिया गया यह फैसला उनके लिए भी आसान नहीं था. जाते वक्त वह भावुक हो गए. आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिसने उन्हें फिनाले से पहले कदम पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया? इसका खुलासा गौरव ने खुद किया है.

गौरव खन्ना ने शो को फिनाले से ठीक पहले छोड़ने की वजह का खुलासा भी किया है.

नई दिल्ली. टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से अचानक बाहर निकलकर फैंस को चौंका दिया. खास बात यह रही कि गौरव ने एलिमिनेशन स्टंट जीत लिया था, इसके बावजूद उन्होंने शो में आगे बने रहने से इनकार कर दिया. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वापसी करने वाले गौरव का यह फैसला उस वक्त आया, जब शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा था. अब एक्टर ने अपने नए यूट्यूब चैनल पर बताया है कि आखिर उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया.

पहले शो से बाहर होने के बाद गौरव ने वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में धमाकेदार वापसी की थी. हालांकि, अपनी दूसरी पारी के महज एक हफ्ते बाद ही उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया और शो से बाहर हो गए.

एलिमिनेशन स्टंट जीता, फिर भी छोड़ा शो

शो के इस हफ्ते के एलिमिनेशन टास्क में हवा में लटके एक प्लेटफॉर्म से झंडे निकालने थे. इस टास्क में गौरव खन्ना ने 2 झंडे निकालकर जीत हासिल की, जबकि रुबीना दिलैक को 1 झंडा मिला और रुहानिका धवन का पैर फिसल जाने से उनका स्टंट पूरा नहीं हो पाया. नियम के मुताबिक, रुहानिका धवन शो से बाहर होने वाली थीं लेकिन टास्क जीतने के तुरंत बाद गौरव ने होस्ट रोहित शेट्टी से शो छोड़ने की इच्छा जताई.

इमोशनल होकर कही ये बात

गौरव ने बेहद इमोशनल होकर रोहित शेट्टी और दूसरे को-कंटेस्टेंट्स से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि यदि वे खुद 100% फिट नहीं हैं, तो किसी दूसरे फिट कंटेस्टेंट की जगह नहीं लेना चाहते. इसके बाद गौरव ने रोहित शेट्टी के पैर छुए और उन्हें गले लगाकर सेट से विदाई ली. उनके इस कदम से रुहानिका एलिमिनेट होने से बच गईं.

व्लॉग में गौरव खन्ना ने बताया असली कारण

केप टाउन से व्लॉग शेयर करते हुए गौरव खन्ना ने अपनी इस एग्जिट पर खुलकर बात की. गौरव ने कहा- ‘मैंने अपना स्टंट तो जीत लिया था, लेकिन मुझे अहसास हुआ कि मैं आगे नहीं बढ़ सकता. आगे अगर कोई करंट यानी इलेक्ट्रोक्यूशन वाला स्टंट आया तो मेरी दाहिनी कोहनी का दर्द असहनीय हो जाएगा और मेरी ताकत खत्म हो जाएगी. शो के बीच में भी मुझे चोट लगी थी और मैंने दवाइयां लेकर काम चलाया, लेकिन बार-बार दर्द उभरने से मेरी रिकवरी प्रभावित हो सकती थी.’ उन्होंने माना किया कि फिनाले के इतना करीब पहुंचकर शो छोड़ना काफी पेनफुल था, लेकिन सेहत को अहमियत देना ही समझदारी थी.

फिनाले की सुगबुगाहट

साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूट हुए इस 15वें सीजन की थीम ‘ओल्ड वर्सेस न्यू: डर का नया दौर’ रखी गई थी. इसमें रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और जैस्मिन भसीन जैसे पुराने खिलाड़ियों के साथ अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऑरी और रुहानिका जैसे नए चेहरे शामिल हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग 13 सितंबर 2026 को मुंबई में पूरी हो चुकी है. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अब यह चर्चा तेज है कि ट्रॉफी के सबसे मजबूत दावेदारों में अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट का नाम सबसे आगे चल रहा है.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2026, 06:47 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति