बिस्किट का लालच देकर बच्चों से करा रहे प्रदर्शन, अल्फा का प्रोटेस्ट या साजिश?

Last Updated:August 25, 2026, 08:18 IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय में छोटे बच्चों क बिस्किट का लालच देकर और धमकाकर विरोध प्रदर्शन कराने का मामला प्रकाश में आया है. बेसिक शिक्षा विभाग की जांच के बाद पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

कन्नौज में स्कूली बच्चों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा.

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में जेन अल्फा के प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मामले की जांच के दौरान पता चला है कि छात्रों ने यह खुद स्वीकार किया है कि उन्हें बिस्किट का लालच और जबरन धमकाकर प्रदर्शन के लिए उकसाया गया था. वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. यह पूरा मामला जिले के गुगरापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय का है.

छात्रों ने बताई प्रदर्शन की कहानी
बता दें कि इन दिनों कन्नौज के अलावा सूबे के दूसरे जिलों में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की घटनाएं सामने आ रही है. इस मामले में छात्रों ने खुलासा किया कि उन्हें बिस्किट देकर बहलाया गया और उन्हें उकसाकर प्रिंसिपल पर आरोप लगवाए गए. पूरे प्रकरण की जांच में कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है.

देवरिया में युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर
वहीं देवरिया जिले में छुट्टी के दिन परिषदीय स्कूल में घुसकर निष्प्रयोज्य भवन के मलबे और कुछ अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना एक युवक को महंगा पड़ गया. मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डमरभिसवा का एक वीडियो रजत सिंह नाम के युवक ने शेयर किया था. वीडियो में प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाएं नजर आ रही हैं. उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी गौरी बाजार विनयशील मिश्रा ने तहरीर दी है.

एफआईआर में क्या लगाए गए हैं आरोप
एफआईआर में आरोप लगाया है कि 16 अगस्त को छुट्टी के दिन प्राथमिक विद्यालय डमरभिसवा का ताला बंद था. बिना किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए चाहरदीवारी फांद कर एक युवक अनाधिकृत रूप से विद्यालय परिसर में घुस गया और वहां नीलामी के बाद ध्वस्तीकरण कराए गए निष्प्रयोज्य भवन का मलबा कोने में पड़ा हुआ था.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ेंLocation :

Kannauj,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 08:17 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति