आज चमकेगा वृषभ राशि वालों का भाग्य, बॉस देंगे साथ, रिश्तों में लौटेगी मिठास, जानें राशिफल

Last Updated:August 25, 2026, 07:40 IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 25 August: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में राहत और खुशियां लेकर आ सकता है. कामकाज में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और लंबे समय से अटके प्लान को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. निवेश को लेकर भी खास संकेत हैं, जबकि पार्टनर के साथ रिश्तों में सुधार की संभावना जताई गई है. आखिर आज का दिन आपके लिए कितना शुभ रहेगा और कौन सा उपाय आपकी परेशानियां दूर कर सकता है, जानिए पूरा राशिफल.

Today Vrishabh Rashifal 25 August: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन कितना मंगलकारी होगा.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कुछ मायनों में अच्छा कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा होगा. आज आपका मन खुशमिजाज होगा. लेकिन आज आप पैसों के लेन देन में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं आज उनके स्वास्थ्य में सुधार भी होगा.

पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज वो अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आप लंबे समय से जिस प्लानिंग पर काम कर रहें हैं उसे मूर्त रूप भी दें पाएंगे. बात नौकरी कर रहें है लोगों की करें तो आज आप अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे. आज आपको अपने बॉस का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा.

चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो शेयर बाजार के बजाए यदि चांदी जैसे बहुमूल्य चींजों में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको कम समय में बेहतर रिटर्न मिलेगा. चांदी के अलावा आज आप चाहे तो सरकारी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है. आज उनके पार्टनर से उनके बिगड़े रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ लम्बी यात्रा पर जानें के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. आज आप अपने लाइफ पार्टनर को यदि कोई तोहफा उपहार स्वरूप भेंट करेंगे तो इससे आपके रिश्ते जरुर बेहतर होंगे.

हनुमान जी की करें पूजा आराधना
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि हनुमान जी को यदि लाल ध्वज अर्पित करेंगे तो इससे आपके काम जरूर बनेंगे.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ेंLocation :

Varanasi,Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 00:07 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति