पहले सस्ता माल रखें फिर बढ़ाएं वैरायटी, चूड़ी बिजनेस में ऐसे बनाएं ग्राहक

Last Updated:August 25, 2026, 08:06 IST

कम बजट में बिजनेस शुरू करने वालों के लिए चूड़ी और कंगन का कारोबार अच्छा विकल्प हो सकता है. फिरोजाबाद की रसूलपुर मार्केट से 5 हजार रुपये से सस्ता माल खरीदकर छोटी दुकान या घर से बिजनेस शुरू किया जा सकता है.

फिरोजाबाद: अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन बजट कम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक ऐसा बिजनेस है जो बहुत ही कम पैसों में शुरू किया जा सकता है और इससे दोगुनी कमाई भी होती है. जी हां, यूपी के फिरोजाबाद में तैयार होने वाली कांच की चूड़ियों का बिजनेस सबसे सस्ता और अच्छा बिजनेस है. इस बिजनेस को करने के लिए किसी बड़ी दुकान या शोरूम की आवश्यकता नहीं होती है. बल्कि एक छोटी सी दुकान में चूड़ियों को सजाकर बेच सकते हैं. इसमें नई और ट्रेंडिंग चूड़ियों और कंगनों के सेट को बेच सकते हैं. सीजन पर इस बिजनेस से लाखों की कमाई होती है.

पांच हजार से शुरू करें कंगनों और चूड़ियों का बिजनेस

फिरोजाबाद की सबसे पुरानी मार्केट में चूड़ियों और कंगनों का शोरूम चलाने वाले व्यापारी गुड्डू ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि अगर कोई व्यक्ति अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है तो इस मार्केट से चूड़ियों और कंगनों का माल खरीदकर नया बिजनेस शुरू कर सकता है. इस बिजनेस की शुरुआत कम से कम पांच हजार रुपए से की जा सकती है. चूड़ियों और कंगनों का माल खरीदने के लिए फिरोजाबाद की सबसे पुरानी और सस्ती मार्केट रसूलपुर में आना होगा.

सस्ती मार्केट से खरीदें ट्रेंडिंग चूड़ियां

यहां से चूड़ियों की नई-नई डिजाइन और ट्रांसपेरेंसी वाले बोरोसिल के कंगनों को खरीदकर ले जाएं. इन कंगनों को हर जगह पसंद किया जाता है. इसके अलावा नए बिजनेस में अपने इलाके के ग्राहक के हिसाब से ही माल खरीदें. अच्छा माल रखकर बेचें. कुछ ही महीनों में अच्छी कमाई होने लगेगी.

गोदामों से खरीदें माल और दोगुनी होगी कमाई

व्यापारी ने कहा कि इस मार्केट में देश भर से लोग माल को खरीदने के लिए आते हैं, लेकिन कई बार लोग महंगा माल ले जाते हैं और बाद में उसे सेल नहीं कर पाते. इसलिए शुरुआत में इस बात का ध्यान रखें कि कम कीमत वाला ही माल रखें. जब ग्राहक खरीदने लगे तो अन्य डिजाइनें भी रखें. धीरे-धीरे व्यापार को आगे बढ़ाएं.

10 से 20 रुपये में मिलती हैं चूड़ियां और कंगन

फिरोजाबाद में चूड़ियों और कंगनों का सस्ता माल गोदामों पर ही मिलता है. यहां 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक में चूड़ियां और कंगन मिल जाते हैं और बाहर ले जाकर लोग दोगुने दाम में बेचते हैं. इससे दुकानदारों को दोगुनी कमाई होती है. इस बिजनेस में कांच के आइटमों के टूटने का खतरा रहता है. बाकी ग्राहकों को सही रेट में माल बेचेंगे तो कुछ ही महीनों में यह बिजनेस धड़ल्ले से चलेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Firozabad,Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 08:06 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति