‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला लुक आउट, पोस्टर देखकर फैंस हुए क्रेजी

Last Updated:September 14, 2026, 21:29 IST

Ganesh Dust To Stardust Announcement: मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर गणेश आचार्य ने अपनी अगली बड़े बजट की फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की अनाउंसमेंट कर दी है . मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक पोस्टर और एक पावरफुल वीडियो यूनिट रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है .

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर गणेश आचार्य एक बार फिर से दर्शकों के लिए कुछ बड़ा और ग्रैंड लेकर आ रहे हैं . उन्होंने अपनी नई और काफी एंबिशियस फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की अनाउंसमेंट कर दी है . मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक और एक पावरफुल अनाउंसमेंट यूनिट भी रिलीज कर दिया है, जो फैंस के बीच खूब बज क्रिएट कर रहा है .

इस वीडियो और पोस्टर में फिल्म की एक बहुत ही शानदार झलक देखने को मिल रही है, जिससे साफ पता चल रहा है कि गणेश आचार्य इस बार बड़े पर्दे पर एक अलग ही लेवल का सिनेमाई एक्सपीरियंस देने की तैयारी में हैं .

गणेश आचार्य का नया प्रोजेक्ट

फिल्म की कहानी और डायरेक्शन खुद गणेश आचार्य संभाल रहे हैं . यह प्रोजेक्ट उनके करियर का एक नया और बहुत ही एक्साइटिंग चैप्टर माना जा रहा है . इस बार वे बेहद बड़े कैनवास पर एक नई दुनिया को दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं . फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाए गए विजुअल्स और ग्रैंड सेट्स ने लोगों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है . हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर सस्पेंस बनाकर रखा है, जिससे फैंस यह जानने के लिए काफी बेताब हैं कि आखिर इस टाइटल के पीछे क्या कहानी छिपी है .

फिल्म का पहला पोस्टर

फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है जो इसे एक अलग और यूनीक पहचान देता है . अपनी इस एंबिशियस फिल्म को लेकर गणेश आचार्य बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं . उन्होंने कहा कि ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ उनके दिल के बहुत करीब है और इसे पूरी मेहनत और दिल से बनाया गया है . उन्हें उम्मीद है कि ऑडियंस को उनकी यह कोशिश और बड़े पर्दे का यह नया एक्सपीरियंस जरूर पसंद आएगा .

View this post on Instagram

नई छाप छोड़ने की तैयारी

गणेश आचार्य हमेशा से ही मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट, ग्रैंड सीन्स, इमोशन्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं . इस फिल्म के जरिए वे इन सभी चीजों को एक साथ पर्दे पर उतारने वाले हैं . उनका मकसद दर्शकों को थिएटर में एक ऐसा माहौल देना है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा . इस अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म का थिएटर्स तक पहुंचने का सफर शुरू हो गया है और जल्द ही इसकी बाकी स्टारकास्ट से भी पर्दा उठाया जाएगा .

प्रोडक्शन और राइटिंग टीम की डिटेल्स

V2S प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ को सौंदर्या ने प्रोड्यूस किया है . इस फिल्म की स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स दिगंगना सूर्यवंशी और गणेश आचार्य ने मिलकर लिखे हैं . अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में मेकर्स इस फिल्म से जुड़ी और क्या-क्या नई अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते हैं .

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

September 14, 2026, 21:29 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति