मेष राशि वालों रहना सावधान, एक गलती पड़ेगी भारी, इस उपाय से लव लाइफ रहेगी मस्त

Last Updated:August 25, 2026, 07:38 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 August 2026 : मेष राशि को आज आवेग में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा. दीर्घकालीन निवेश से फायदा मिलेगा. मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज का दिन मेहनत, अनुशासन और लंबी अवधि की योजनाओं का है. जीवन साथी से भविष्य पर बात होगी. कार्यस्थल में आपकी मेहनत और योग्यता की सराहना होगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों को किसी परिचित के माध्यम से अच्छा संपर्क मिल सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 August 2026 (आज का मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के अंदर आज गंभीरता और नेतृत्व क्षमता नजर आएगा. ऊर्जा से लबरेज रहेंगे. हालांकि, अतिवेग में कोई निर्णय न लें. इससे नुकसान हो सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. काम पूर्ण होंगे. दीर्घकालीन निवेश से लाभ होगा. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि द्वादशी है. नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. करण बालव और कौलिक है. पक्ष शुक्ल है. योग आयुष्मान है. आज सूर्योदय 5:55 पर और सूर्यास्त 6:50 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:57 से लेकर 12:48 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 3:37 से लेकर 5:13 सायंकाल तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में रहेगा.

​विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के लोगों का दिन मेहनत, अनुशासन और लंबी अवधि की योजनाओं के लिए अच्छा रहेगा. पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा स्थिर होने के कारण आधिकारिक कार्यों के लिए दिन अनुकूल है. चंद्रमा दशम भाव में होने से आज नौकरी, प्रतिष्ठा, जिम्मेदारी और करियर प्रमुख रहेगा. काम में आपकी गंभीरता और नेतृत्व क्षमता दिखाई देगी. आज जल्दबाजी से ज्यादा व्यवस्थित प्रयास करें. कोई काम आराम से करें.

​अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि कार्यस्थल में आपकी मेहनत और योग्यता की सराहना होगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में पुराने संपर्क काम आ सकते हैं. लंबी अवधि की योजना बनाने और महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम रूप देने में दिन अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के संकेत हैं. आर्थिक जिम्मेदारियों को पूरी करने में सफलता मिल सकती है. संपत्ति और दीर्घकालीन निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. प्रेम संबंधों में आपका व्यवहार शांत और सहयोगी रहेगा. जीवन साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों को किसी परिचित के माध्यम से अच्छा संपर्क मिल सकता है. परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी. घर संपत्ति से संबंधित कोई योजना आगे बढ़ सकती है. स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. फिर भी काम के दबाव के कारण थकान हो सकती है. पर्याप्त नींद, पानी और नियमित भोजन का ध्यान रखें. रोज थोड़ा टहलना आपके लिए सेहतमंद होगा.

आज के उपाय

​अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज भाग्य प्रतिशत 86 रहेगा. आज के लिए शुभ अंक एक और 9 होगा. शुभ रंग लाल और सुनहरा होगा. शुभ दिशा दक्षिण और पूर्व होगी. आज मंगलवार होने के नाते हनुमान जी का पूजन करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. गुड़ और मसूर की दाल का दान करना शुभ रहेगा. किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में जाने से पहले सुंदरकांड का जाप करना आपके लिए लाभदायक होगा.
​

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ेंLocation :

Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 00:07 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति