Last Updated:July 20, 2026, 19:28 IST
भारत वर्सेज इंग्लैंड के तीसरे और फाइनल वनडे मैच देखने के लिए अक्षय कुमार-सैफ अली खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स लंदन पहुंचे थे. मैच के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय चलते-चलते लड़खड़ा जाते हैं. फिर अपना बैलेंस संभालते और मुस्कुरा कर आगे बढ़ते हैं. अक्षय को लड़खड़ाते देख सैफ और तैमूर हंसते हैं.
ख़बरें फटाफट
अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंदन में साथ घूमते दिखाई दिए. (फोटो साभारः एक्स वीडियोग्रैब)
मुंबई. भारत वर्सेज इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच में भारत की करारी हार हुई. यह मैन लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ. इस मैच को देखने अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान देखने पहुंचे थे. मैच के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. अर्जुन को तो साहिबा बाली के साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं उड़ने लगीं. अब एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो अक्षय चलते-चलते लड़खड़ा जाते हैं. सैफ और तैमूर हंसते हैं.
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षय कुमार को मशहूर स्टेडियम के पास की सड़कों पर चलते हुए देखा गया. वह चलते-चलते अपना बैलेंस खो देते हैं. लड़खड़ा जाते हैं. हालांकि वह तुरंत ही संभल जाते हैं और स्टाइल से चलने लगते हैं. खुद भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते रहे, जबकि सैफ अली खान और तैमूर उन्हें देखकर हंसते हुए नजर आए.
BREAKING
Akshay Kumar almost fell at Lord’s .
इस दौरान अक्षय कुमार ने ऑफ-व्हाइट प्रिंटेड हाफ-स्लीव शर्ट के साथ बेज ट्राउजर, सफेद स्नीकर्स और टिंटेड सनग्लासेस पहने थे. सैफ अली खान सफेद शर्ट के ऊपर ऑलिव-ग्रीन ब्लेज़र, डार्क टाई और ट्राउजर में काफी अच्छे लग रहे थे. तैमूर हल्के नीले रंग की बटन-डाउन शर्ट और नेवी ट्राउजर में उनके साथ मैचिंग कपड़े पहने हुए दिखा.
सैफ अली खान के साथ नहीं दिखीं करीना और जेह
सैफ अली खान की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनका छोटा बेटा जेह वहां नहीं दिखे. ये एक्टर्स उन कई सेलिब्रिटीज में शामिल थे जो लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और फाइनल वन डे मैच देखने के लिए पहुंचे थे.
अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्में
बता दें, अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘टशन’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है. अब दोनों एक साथ प्रियदर्शन के डायरेक्शन बनी फिल्म ‘हैवान’ में दिखेंगे. यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज़ होने वाली है. सैफ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल बाद फिर से साथ दिखेंगे. दोनों आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म टशन में साथ दिखे थे.
About the Author
रमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mumbai,Maharashtra










