UPTET परीक्षा में AI कैमरों का कमाल, 15 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

Last Updated:July 02, 2026, 20:51 IST

UPTET Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के पहले ही दिन नकल माफियाओं की बड़ी साजिश बेनकाब हो गई. AI कैमरों, बायोमेट्रिक सत्यापन और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम की निगरानी में दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे 15 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए. वहीं पहले दिन दोनों पालियों में 6.84 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.

ख़बरें फटाफट

UPTET Exam, UPTET Exam News, UPTET 2026: यूपी टीईटी परीक्षा में नकलची पकडे गए.

UPTET Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन दूसरे की जगह परीक्षा देने की कोशिश कर रहे 15 फर्जी परीक्षार्थी पकड़ लिए गए. सभी आरोपियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.खास बात यह रही कि इस बार परीक्षा की निगरानी पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के जरिए की गई. आयोग का दावा है कि परीक्षा प्रदेश के सभी केंद्रों पर पूरी तरह पारदर्शी, नकलविहीन और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई.

पहले दिन 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 2 जुलाई को UPTET 2026 की पहली और दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित की गई. पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई.परीक्षा के दौरान AI आधारित निगरानी प्रणाली ने कई संदिग्ध अभ्यर्थियों की पहचान की. जांच के बाद पहली पाली में 7 और दूसरी पाली में 8 ऐसे लोग पकड़े गए जो दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे. सभी 15 आरोपियों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया जहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्‍टर्ड

पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर कुल 8,07,636 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए रजिस्‍टर्ड थे. इनमें से 6,84,614 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. इस तरह कुल उपस्थिति 84.76 प्रतिशत रही.महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.69 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.86 प्रतिशत रही. आयोग ने इसे संतोषजनक उपस्थिति बताया है.

2 से 4 जुलाई तक चलेगी UPTET परीक्षा

UPTET 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक किया जा रहा है. तीन दिनों में कुल पांच पालियों में परीक्षा होगी. यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कर रहा है.पूरे प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस बार करीब 19 लाख 94 हजार 661 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

AI कैमरों और कमांड कंट्रोल रूम से हुई निगरानी

इस बार परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले काफी मजबूत बनाई गई है.आयोग ने सभी परीक्षा केंद्रों पर AI आधारित कैमरे लगाए हैं जिनके जरिए हर अभ्यर्थी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई.प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के मुख्यालय में AI इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है.यहीं से आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार सदस्य, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और उप सचिव की मौजूदगी में सभी 955 परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई.

कैसे रोके गए फर्जी उम्मीदवार

आयोग ने इस बार दूसरे की जगह परीक्षा देने वालों पर रोक लगाने के लिए कई तकनीकी उपाय अपनाए हैं. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की गई.बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान पत्रों का मिलान और डेटा एनालिसिस के जरिए संदिग्ध अभ्यर्थियों की पहचान की गई. AI सिस्टम ने जिन उम्मीदवारों को संदिग्ध पाया उनकी अलग से जांच की गई और इसी प्रक्रिया में 15 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए.

परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन रही

आयोग के अनुसार प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा समय पर शुरू हुई और निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. कहीं से भी किसी बड़ी गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली.आयोग ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, नकलविहीन, शुचितापूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में आयोजित की गई. परीक्षा के सफल संचालन में सभी जिलों के प्रशासन और पुलिस विभाग ने भी सक्रिय सहयोग दिया.उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है.AI कैमरों, बायोमेट्रिक सत्यापन और डेटा एनालिसिस की मदद से फर्जी परीक्षार्थियों पर नजर रखी जा रही है.उन्होंने कहा कि आयोग अब तक तीन बड़ी परीक्षाएं आयोजित कर चुका है और उनमें से दो का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. दै…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति