छोटी लड़की से की पहली शादी, 1 ही साल में हुआ तलाक, दूसरी पत्नी को दिया धोखा

Last Updated:May 19, 2026, 09:29 IST

टीवी का वो सितारा जिसने छोटे पर्दे पर बतौर होस्ट अपनी पहचान बनाई. वो फिल्मों में अक्सर छोटे-छोटे रोल्स में नजर आते थे, लेकिन इन छोटे किरदारों से एक्टर का कद बड़ा होते चला गया. एक्टर के करियर की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है. ये हीरो जिसकी आज बात कर रहे हैं वो अन्नू कपूर हैं.

नई दिल्ली. अन्नू कपूर अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर खबरों में बने रहते हैं. कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ किसिंग सीन को लेकर, तो कभी तमन्ना भाटिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते अन्नू कपूर विवादों में घिरे रहते हैं. एक्टर की पर्सनल लाइफ भी काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है.

अन्नू कपूर ने तीन शादियां की थीं. पहली पत्नी के साथ उनकी शादी एक साल भी नहीं टिक पाई थी. एक्टर ने 13 साल छोटी लड़की से पहली शादी की थी, लेकिन कुछ ही महीनों में उनकी शादी टूट गई थी. पहली पत्नी से तलाक के बाद अन्नू कपूर ने दूसरी शादी लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आय़ा जब उनका एक्स वाइफ के साथ अफेयर शुरू हुआ.

अक्सर बेबाक बयानों से विवादों में घिरे रहने वाले अन्नू कपूर ने साल 1992 में 13 साल छोटी अनुपमा पटेल से पहली शादी की थी. अनुपमा एनआरआई थीं. वो यूएस में पली-बढ़ी थीं और उनका जिंदगी देखने का नजरिया एक्टर से काफी अलग था. अन्नू कपूर से शादी के बाद उनकी नहीं बनी. दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुछ महीनों के अंदर ही दोनों को इस बात का एहसास हो गया कि वो एक साथ नहीं रह सकते जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया था. तलाक के दो साल बाद ही अन्नू कपूर ने अरुणिता मुखर्जी से दूसरी शादी की. कपल करीबन 10 साल तक शादीशुदा था, लेकिन इसी दौरान एक्टर अपनी दूसरी पत्नी को धोखा देते रहे.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दूसरी पत्नी अरुणिता संग शादीशुदा होते हुए भी अन्नू कपूर अपनी एक्स वाइफ से मिलते रहे. तलाक के कुछ समय बाद से ही एक्टर का एक्स वाइफ के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चलता रहा. 10 साल तक दूसरी पत्नी संग शादी में रहते हुए भी अन्नू कपूर का पहली पत्नी के साथ अफेयर जारी रहा.

जैसे ही एक्टर की पत्नी को उनके अफेयर की भनक लगी, उनका दिल टूट गया. उन्होंने तलाक लेकर अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया. अरुणिता से तलाक लेने के बाद अन्नू कपूर का एक्स वाइफ अनुपमा के लिए प्यार जग-जाहिर हो गया था और कपल ने दोबारा शादी कर ली. पत्नी अनुपमा कपूर के साथ अन्नू कपूर के 4 बच्चे हैं.

एक्टर की बहन सीमा कपूर ने ओम पुरी से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी काफी विवादों में रही थी. ओम पुरी ने पत्नी सीमा कपूर को धोखा दिया था. उनका भी एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. सीमा कपूर को धोखा देकर ओम पुरी ने नंदिता से शादी कर ली थी.

दूसरी पत्नी के साथ भी उनका रिश्ता कुछ खास नहीं चला था. ओम पुरी के आखिरी दिनों में सीमा कपूर ने ही उनका ध्यान रखा था और उनकी देखभाल की थी. बहन को धोखा मिलने से अन्नू कपूर काफी नाराज थे. उन्होंने ओम पुरी की आलोचना करते हुए कहा था कि वो भले ही अच्छे एक्टर थे, लेकिन वो इंसान काफी बेकार थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति