श्रीलंका का जबरदस्त कमबैक…वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 में रौंदकर बराबर की सीरीज

होमखेलक्रिकेट

श्रीलंका का जबरदस्त कमबैक…वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 में रौंदकर बराबर की सीरीज

Last Updated:June 14, 2026, 12:15 IST

SL vs WI 2rd T20I Highlights: किंग्स्टन के सबीना पार्क में 195 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पारी सिर्फ 157 रन पर सिमट गई. वानिंदू हसरंगा और दुष्मंता चमीरा ने तीन-तीन विकेट लेकर मेजबाबों को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया. इससे पहले श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा और दासुन शनाका ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

श्रीलंका ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को हराया.

नई दिल्ली. श्रीलंका ने जबरदस्त कमबैक करते हुए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 37 रन से रौंद दिया और तीन मैचों की सीरीज में बराबरी कर ली है. पहले मुकाबले में श्रीलंका को मेजबानों के हाथों 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, लेकिन दूसरे मैच में दासुन शनाका की टीम ने इसका हिसाब बराबर कर लिया. 14 जून को दोनों टीमों के बीच आखिरी और निर्णायक जंग होगी. किंग्स्टन (जमैका) के सबीना पार्क स्टेडियम में श्रीलंका से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी कैरेबियाई टीम सिर्फ 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. गेंदबाजी में श्रीलंका के हीरो रहे वानिंदू हसरंगा और दुष्मंता चमीरा, जिन्होंने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं, बल्लेबाजी में दासुन शनाका (24 गेंद में 58 रन) ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 190 के पार पहुंचाया. कामिल मिशारा ने 61 रन बनाए.

शुरुआत में ही लड़खड़ाई विंडीज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ब्रैंडन किंग महज 2 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान शाई होप (6 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने मिलकर 46 गेंदों में 81 रनों की अहम साझेदारी निभाई. हेटमायर ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की पारी खेली. वहीं, पॉवेल 26 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर महेश तीक्षणा का शिकार बने.

चमीरा-हसरंगा ने बरपाया कहर
शेरफेन रदरफोर्ड सिर्फ 14 रन ही बना सके, जबकि रोस्टन चेज ने 17 रनों का योगदान दिया. मैथ्यू फोर्डे 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो अकील हुसैन ने 6 गेंदों में 14 रन बनाए. शेमार जोसेफ 11 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दुष्मंत चमीरा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट निकाले. वहीं, वानिंदु हसरंगा ने भी 3 विकेट चटकाए. दुनिथ वेल्लालगे ने 2 विकेट निकाले, तो तीक्षणा ने एक विकेट झटका.

कामिल-शनाका ने ठोके अर्धशतक
इससे पहले, श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 194 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. टीम की ओर से कामिल मिशारा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए. वहीं, दासुन शनाका ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 58 रन बनाए. शनाका ने 241 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए. वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में शेमार जोसेफ ने 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तो मैथ्यू फोर्डे ने 2 विकेट निकाले.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति