Last Updated:July 02, 2026, 20:13 IST
special Trains- गर्मियों की छुट्टियों में गोरखपुर, दिल्ली, ऋषिकेश जैसे शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों में सैकड़ों सीटें खाली हैं. 2 जुलाई तक की लिस्ट जारी, यात्री जल्द टिकट बुक करें.
पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों की लिस्ट जारी की, जिनमें सीटें खाली हैं.
नई दिल्ली. गर्मियों की छुट्टियों में आपको गोरखपुर, दिल्ली, ऋषिकेश, कोलकाता समेत कई शहरों की ओर जाना है.कंफर्म टिकट न मिलने की वजह से आप परेशान हैं,तो आपके लिए राहतभरी खबर है.भारतीय रेलवे तमाम शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है.इन ट्रेनों में 2 जुलाई तक खाली सीटों की लिस्ट जारी की गयी है.आप इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट बुककर सुविधाजनक सफर कर सकते हैं.
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल (05101) में 11 जुलाई को एसी थर्ड इकोनॉमी श्रेणी में 703 बर्थ खाली हैं. वहीं गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल (05057) में 16, 23 और 30 जुलाई की यात्रा के लिए एसी थर्ड इकोनॉमी में 829-829 बर्थ उपलब्ध हैं. स्लीपर श्रेणी में भी 178 से 217 तक सीटें खाली हैं.
अगर आपकी यात्रा ऋषिकेश की है तो गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल (04315) में 15 जुलाई को एसी सेकेंड में 25 और स्लीपर श्रेणी में 231 बर्थ उपलब्ध हैं.
मऊ-अंबाला कैंट स्पेशल (05301) में भी अच्छी संख्या में सीटें खाली हैं. 16 जुलाई को एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, एसी थर्ड, एसी थर्ड इकोनॉमी और स्लीपर सभी श्रेणियों में बर्थ उपलब्ध हैं. इसी तरह मऊ-कोलकाता स्पेशल (05096) में 15 जुलाई को एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में सीटें मिल सकती हैं.
गाजीपुर सिटी-हडपसर (पुणे) स्पेशल (01432) में 16 जुलाई को एसी थर्ड और स्लीपर दोनों श्रेणियों में 100 से अधिक बर्थ खाली हैं. वहीं छपरा-पठानकोट स्पेशल (05193) में 13 जुलाई को एसी सेकेंड श्रेणी में सीमित सीटें उपलब्ध हैं.
पश्चिम भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल (09112) भी अच्छा विकल्प है. 15, 22 और 29 जुलाई की तारीखों में एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, एसी थर्ड और स्लीपर श्रेणियों में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध हैं.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्लान करने से पहले सीटों की उपलब्धता की जांच कर जल्द टिकट बुक करा लें. लगातार बुकिंग होने के कारण सीटों की स्थिति कभी भी बदल सकती है.
About the Author
Sharad Pandeyविशेष संवाददाता
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi










