गोरखपुर को एक और सौगात: ₹689 करोड़ का भटहट-बांसस्थान फोरलेन तैयार

Last Updated:July 02, 2026, 21:03 IST

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में बेहतरीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की नई नजीर पेश कर रहे गोरखपुर के विकास पथ पर एक और चमचमाता अध्याय जुड़ने जा रहा है. प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय को जोड़ने वाली भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क पूरी तरह बनकर तैयार है. करीब 689.35 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस 12 किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक सड़क का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं. इसके शुरू होते ही न केवल स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए भी आयुष विश्वविद्यालय पहुंचना बेहद सुगम हो जाएगा.

आयुष विश्वविद्यालय की राह हुई सुगम, ₹689.35 करोड़ का नया फोरलेन बनकर तैयार

Gorakhpur News: रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की नजीर पेश कर रहे गोरखपुर में एक और फोरलेन (भटहट-बांसस्थान) सड़क लोकार्पण के लिए तैयार है. राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय मार्ग पर इस फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया है. जिला प्रशासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसे जनता को समर्पित करने की तैयारी कर रहा है. इसी सिलसिले में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गुरुवार को इस फोरलेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए. कार्यदायी संस्था ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा है, वर्तमान में पेंटिंग का काम तेजी से चल रहा है.

₹689.35 करोड़ की लागत से दूर होगी मरीजों की राह
भटहट से बांसस्थान तक करीब 12 किमी लंबाई वाली इस फोरलेन सड़क के निर्माण पर 689.35 करोड़ रुपये की लागत आई है. इसी मार्ग पर प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे आयुष विश्वविद्यालय तक जाने के लिए स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए फोरलेन की कनेक्टिविटी योगी सरकार की तरफ से नई सौगात होगी.

लोक निर्माण विभाग ने तैयार की ‘मॉडल रोड’
आयुष विश्वविद्यालय तक पहुंचने की राह अब बेहद सुगम हो, इसके लिए भटहट से बांसस्थान तक 11.60 किमी की लंबाई में फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया है. कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-तीन के अनुसार 689.35 करोड़ रुपये की इस फोरलेन सड़क परियोजना पर कार्य 24 मार्च 2023 को शुरू हुआ था. अब यह सड़क बनकर तैयार है, पेंटिंग का ही काम शेष है जिसे शीघ्रता से कराया जा रहा है. सड़क के दोनों ओर जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे यह मार्ग एक मॉडल रोड के रूप में स्थापित हो सके.

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लिया तैयारियों का जायजा
गुरुवार को भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क परियोजना का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि यह फोरलेन मार्ग न केवल रोड कनेक्टिविटी बल्कि आयुष चिकित्सा पद्धति की पहुंच को सुगम करने की महत्वपूर्ण परियोजना है. फोरलेन सड़क से स्थानीय लोगों के साथ ही जनपद के बाहर से आने वाले मरीज भी आयुर्वेद और अन्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों का लाभ लेने के लिए आसानी से आयुष विश्वविद्यालय पहुंच सकेंगे. उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को लोकार्पण की तैयारियों को लेकर यथोचित निर्देश दिए.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Gorakhpur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति