UPSSSC PET पास के लिए यूपी होमगार्ड में निकली भर्ती, 16 जून से भरें फॉर्म

Last Updated:May 07, 2026, 18:31 IST

UPSSSC PET Vacancy UP Home Guards : यूपी में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर पदों पर भर्ती निकली है. यह भर्ती पीईटी 2025 क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए है. यह भर्ती होम गार्ड्स मुख्यालय, के तहत की जाएगी.

Vacancy UP Home Guards : इस भर्ती में फिजिकल टेस्ट भी होगा.

UPSSSC PET Vacancy UP Home Guards : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होमगार्ड में ब्लॉक ऑर्गनाइजर और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके माध्यम से कुल 295 रिक्तियां भरी जाएंगी. जिसमें से 243 वैकेंसी ब्लॉक ऑर्गनाइजर की और 52 वैकेंसी प्लाटून कमांडर की है. इस भर्ती की एक और बड़ी खास बात यह है कि आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये है.

इस भर्ती के लिए वही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा दी थी और वैलिड स्कोर कार्ड है. उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. अगर किसी उम्मीदवार के निगेटिव मार्क्स हैं, तो उसे मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्ट नहीं किया जाएगा.

कब शुरू होगा आवेदन?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी. वहीं, रिकॉन्सिलिएशन और आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की गई है.

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. इसके अलावा कुछ अतिरिक्त योग्यता वाले उम्मीदवारों को वरीयता भी मिलेगी. जैसे कि एनसीसी सी सर्टिफिकेट, दो साल तक प्रांतीय सेना या होमगार्ड्स में लगातार तीन साल तक काम करने का अनुभव.

उम्र सीमा क्या है?

इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम 40 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

फिजिकल टेस्ट भी होगा

इस भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट भी होगा. पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ लगानी होगी. फिजिकल क्वालिफाइंग है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

ब्लॉक ऑर्गनाइजर को लेवल-5 के तहत 29200 रुपये से 92300 रुपये तक वेतन मिलेगा. वहीं, प्लाटून कमांडर का वेतन 35400 से 112400 रुपये के बीच होगा.

About the Author

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति