जेवर एयरपोर्ट: किसे मिलेगा वॉटर कैनन सैल्‍यूट, किस शहर को उड़ेगी पहली फ्लाइट

Last Updated:May 07, 2026, 18:39 IST

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन का ऐलान हो गया है. क्‍या आपको पता है कि जेवर में बने इस एयरपोर्ट से किस शहर के लिए पहली फ्लाइट टेकऑफ करने वाली है. इतना ही नहीं, किस फ्लाइट के पैसेंजर को खास वॉटर कैनन सैल्‍यूट मिलेगा.

एयरपोर्ट से किस शहर के लिए उड़ेगी पहली फ्लाइट?

Noida International Airport: आपको यह तो पता होगा कि 15 जून से नोएडा इंटरनेशलन एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने जा रहे हैं. लेकिन, क्‍या आपको यह पता है कि इस एयरपोर्ट से किस शहर के लिए पहली फ्लाइट टेकऑफ करेगी. साथ ही, किस शहर से आने वाली फ्लाइट को जेवर के इस एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग मिलेगी और उसका स्‍वागत वॉटर कैनन सैल्‍यूट से किया जाएगा. इसके अलावा, यहां से किस-किस शहरों के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएगी. यदि आपके पास इन सभी सवालों के जवाब नहीं हैं तो चलिए सिलसिलेवार तरीके से हम आपको बताते हैं.

किस शहर के लिए उड़ेगी पहली फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है. 15 जून से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स का ऑपरेशन नोएडा एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगा. जहां तक सवाल किस शहर के लिए पहली फ्लाइट का है तो इसका जवाब है- बेंगलुरु. नोएडा एयरपोर्ट से पहली इनॉगरल फ्लाइट बेंगलुरु के लिए टेकऑफ करेगी. यह फ्लाइट सुबह 08:35 बजे नोएडा एयरपोर्ट से टेकऑफ होकर पूर्वाह्न 11:05 बजे बेगलुरु पहुंचेगी. इस इनॉगरल फ्लाइट के पैसेंजर्स के सफर को यादगार बनाने के लिए एयरपोर्ट पर कुछ खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं.

किस फ्लाइट को मिलेगा पहला वॉटर कैनन सैल्‍यूट
एयरपोर्ट सेक्‍टर की एक रिवायत है. जब भी कोई फ्लाइट पहली बार किसी एयरपोर्ट पहुंचती है, तब उसके सम्‍मान और स्‍वागत में वॉटर कैनन सैल्‍यूट दिया जाता है. यह परंपरा नोएडा एयरपोर्ट पर भी निभाई जाएगी. वहीं, जिस फ्लाइट को नोएडा एयरपोर्ट पर पहला वॉटर कैनन सैल्‍यूट मिलेगा, वह लखनऊ से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट होगी. यह फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह करीब 07:05 बजे टेकऑफ होगी और सुबह करीब 08.05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी. रनवे से एग्जिट करते ही इस फ्लाइट को वॉटर कैनन सैल्‍यूट दिया जाएगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट फ्लाइट शेड्यूल

प्रभावी तिथिसेक्टरफ़्लाइट नंबरचलने के दिनरवाना होने का समयपहुँचने का समय
15 जून 2026 (विशेष उद्घाटन फ़्लाइट्स)लखनऊ – नोएडा6E 227815 जून 202607:0508:05
नोएडा – बेंगलुरु6E 227815 जून 202608:3511:05
बेंगलुरु – नोएडा6E 227915 जून 202615:4518:20
नोएडा – लखनऊ6E 227915 जून 202618:5520:00
15 जून 2026 से प्रभावीहैदराबाद – नोएडा6E 2490रोजाना06:2508:35
नोएडा – अमृतसर6E 2490रोजाना10:1011:20
अमृतसर – नोएडा6E 2491रोजाना12:1513:20
नोएडा – हैदराबाद6E 2491रोजाना14:5016:50
16 जून 2026 से प्रभावीबेंगलुरु – नोएडा6E 2455रोजाना06:1508:50
नोएडा – जम्मू6E 2455रोजाना10:0511:25
जम्मू – नोएडा6E 2456रोजाना12:1013:30
नोएडा – बेंगलुरु6E 2456रोजाना14:4017:20
01 जुलाई 2026 से प्रभावीनवी मुंबई – नोएडा6E 2729रोजाना06:4008:40
नोएडा – श्रीनगर6E 2729रोजाना10:0011:25
श्रीनगर – नोएडा6E 2726रोजाना12:1013:35
नोएडा – नवी मुंबई6E 2726रोजाना15:0016:55
नोएडा – जोधपुर6E 7675रोजाना14:4016:20
जोधपुर – नोएडा6E 7676रोजाना12:2014:00
नोएडा – धर्मशाला6E 7671रोजाना09:5511:40
धर्मशाला – नोएडा6E 7672रोजाना12:0013:40
नोएडा – भोपाल6E 7653रोजाना14:3516:15
भोपाल – नोएडा6E 7654रोजाना16:5518:40
नोएडा – देहरादून6E 7644रोजाना19:1020:10
देहरादून – नोएडा6E 7645रोजाना20:3021:35
नोएडा – बरेली6E 7626सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार10:2511:20
बरेली – नोएडा6E 7627सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार12:0513:00
नोएडा – किशनगढ़6E 7626मंगलवार, गुरुवार, शनिवार10:2511:35
किशनगढ़ – नोएडा6E 7627मंगलवार, गुरुवार, शनिवार11:5513:05
नोएडा – लखनऊ6E 7624रोजाना06:0007:10
लखनऊ – नोएडा6E 7625रोजाना07:4008:55
नोएडा – जयपुर6E 7646रोजाना06:4007:35
जयपुर – नोएडा6E 7647रोजाना07:5508:55
नोएडा – पंतनगर6E 7667रोजाना10:2011:10
पंतनगर – नोएडा6E 7668रोजाना11:3012:20
नोएडा – चंडीगढ़6E 7655रोजाना06:1507:20
चंडीगढ़ – नोएडा6E 7656रोजाना07:4008:45

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति