फटापट क्रिकेट में 5 सबसे तेज गेंद, दो भारतीय गेंदबाजों के नाम लिस्ट में शामिल

होमखेलक्रिकेट

फटापट क्रिकेट में 5 सबसे तेज गेंद, दो भारतीय गेंदबाजों के नाम लिस्ट में शामिल

Last Updated:June 15, 2026, 16:40 IST

5 fastest ball in t-20: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टी-20 आया तो लगा बल्लेबाजों के फेवर वाले इस फॉर्मेट से फॉस्ट बॉलर्स का वर्चस्व खतम हो जाएगा पर ऐसा हुआ नहीं. आज टी-20 क्रिकेट में उन गेंदबाजो को देखने का रोमांच अलग ही होता है. आइए एक नजर डालते है टी20 के उन 5 तेज गेंदबाजों पर जिनकी स्पीड ने सबको हिला दिया.

टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप 5 तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दो भारतीय

नई दिल्ली. जिस तरह से ओलंपिक खेलों में 100 मीटर की रेस देखने के लिए लोग सांसे रोककर उसका इंतजार करते है ठीक उसी तरह लंबे रन पर भागते तेज गेंदबाजों को देखना क्रिकेट में सबसे रोमांचक पल होता है. टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत से ही फैंस उन तेज गेंदबाजों को देखने आते थे जिनके पास स्वैग हो, रप्तार से बल्लेबाजो को चौंकाने का हुनर हो और उसकी आग उगलती गेंद की तपिस को स्टेडियम महसूस करें.

बदलते समय के साथ क्रिकेट में भी बड़े बदलाव हुए. खेल सफेद जर्सी से रंगीन कपड़ों और 5 दिन की क्रिकेट से 50 ओवर तक के खेल तक बदला बस नहीं बदला को रप्तार के सौदागरों का खौफ. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टी-20 आया तो लगा बल्लेबाजों के फेवर वाले इस फॉर्मेट से फॉस्ट बॉलर्स का वर्चस्व खतम हो जाएगा पर ऐसा हुआ नहीं. आज टी-20 क्रिकेट में उन गेंदबाजो को देखने का रोमांच अलग ही होता है. आइए एक नजर डालते है टी20 के उन 5 तेज गेंदबाजों पर जिनकी स्पीड ने सबको हिला दिया.

5- जसप्रीत बुमराह (भारत)

टी-20 में तेज गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नजर आते हैं. इंटरनेशनल में बुमराह के नाम पर 153.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है. बुमराह ने यह गेंद 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फेंकी थी.

4- एनरिक नॉर्किए (दक्षिण अफ्रीका)

चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज का नाम है. 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका के एनरिक नॉर्किए रफ्तार से कहर बरपाते हुए नजर आए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 154.31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

3- लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में 154.55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. इससे साथ फर्ग्यूसन लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं.उनकी थ्री क्वाटर लंथ ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक समय दहशत बना दी थी.

2- उमरान मलिक (भारत)

लिस्ट में दूसरा नाम भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का नाम है. उमरान ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. उमरान ने वाकई अपनी रफ्तार से फैंस को दीवाना बनाया था. कहा जा रहा था कि वह अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है.फिलहाल वो चोट की समस्या से जूझ रहे है.

1- मार्क वुड (इंग्लैंड)

इंग्लिश गेंदबाज ने 156.3 की रफ्तार से गेंद फेंककर टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं वुड टेस्ट फॉर्मेट में 154.74 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद भी फेंक चुके हैं.वुड उन गेंदबाजों के लिस्ट में शुमार थे जो अपनी इच्छा से गेंद को बाउंस और गति प्रदान किया करते ते.

About the Author

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति