Last Updated:May 07, 2026, 19:36 IST
Hardoi Latest News: उत्तर प्रदेश के हरदोई की एक शादी बहुत ज्यादा चर्चाओं में है. जहां खुशी-खुशी दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा. वह अपनी दुल्हनियां तो देख रहा था तभी किसी ने दूल्हे के भाई से मजाक कर दी, फिर 1 दिन बाद शादी हुई. आइए जानते हैं पूरा मामला.
नाराज दूल्हा समझाने के बाद लौटा.
हरदोई: अब तक अपने ऐसी कई शादियां देखी होंगी जो आखिरी समय पर टूट गईं, या दूल्हा दुल्हन से या फिर दुल्हन दूल्हा से रूठ गई और फिर बारात वापस कौट गईं. लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दूल्हे के भाई से हुई मामूली हंसी-ठिठोली के बाद दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया. जिसके बाद लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया. लोगों में मायूसी छा गई. हालांकि, अगले दिन गुरुवार पुलिस और पंचायत के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई और विवाह संपन्न कराया गया. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी खबर क्या है.
यह घटना हरियावां थाने के एक गांव की है. बुधवार रात पिहानी कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के बेटे की बारात हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी. जनवासे में बारातियों को नाश्ता कराया जा रहा था. लड़का और लड़की पक्ष के सभी लोग खुश थे. इसी दौरान दूल्हे के भाई ने कोल्ड ड्रिंक मांगी, जिस पर दुल्हन के रिश्ते के भाई ने उससे हंसी-ठिठोली कर दी.
यह मामूली बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया. नाते-रिश्तेदारों ने मामले को सुलझाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. इसके बाद यह पूरा मामला पिहानी कोतवाली पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की शिकायतें सुनी गईं और एक पंचायत बुलाई गई. पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि दूल्हा केवल पांच बारातियों के साथ वापस आएगा.
इस फैसले के बाद, दूल्हा गुरुवार दुपहर ससुराल पहुंचा. वहां उन्होंने अग्नि के सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया, जिसके बाद दुल्हन की विदाई संपन्न हुई. दोनों पक्षों का विवाह सुलझाने में पिहानी के कुछ संभ्रांत लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई. लड़की और लड़के पक्ष के लोगों ने संभ्रांत लोग और पिहानी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editor
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Hardoi,Hardoi,Uttar Pradesh









