पहले ओवर में श्रीलंका ए ने बनाए सिर्फ 4 रन, फिर कैसे स्कोरबोर्ड पर चढ़ गए 14?

होमखेलक्रिकेट

पहले ओवर में श्रीलंका ए ने बनाए सिर्फ 4 रन, फिर कैसे स्कोरबोर्ड पर चढ़ गए 14?

Last Updated:June 15, 2026, 15:23 IST

IND A vs SL A 10 runs penalty: इंडिया ए के बैटर विपराज निगम टीम को मिली पहली चेतावनी के बावजूद दो बार पिच के ‘प्रोटेक्टेड एरिया’ पर दौड़ते नजर आए. यही कारण रहा कि जब श्रीलंका 266 रन के लक्ष्य की ओर बढ़ने आई तो उसके स्कोरबोर्ड पर 10 रन जोड़े जा चुके थे.

इंडिया ए टीम को ठोकी गई 10 रन की पेनल्टी

सोमवार (15 जून): श्रीलंका में जारी त्रिकोणीय वनडे सीरीज में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब इंडिया ए के खिलाफ रनचेज करने उतरी श्रीलंका ए के खाते में बिना कोई रन बनाए 10 रन जोड़ दिए गए. पहले ओवर के बाद जब स्कोर 4/0 था तो स्कोरबोर्ड 14/0 बता रहा था. बाद में पता लगा कि क्रिकेट के एक नियम के चलते इंडिया ए पर 10 रन की पेनल्टी ठोकी गई थी, जिसका सीधा फायदा मेजबान श्रीलंका ए को हुआ.

किस नियम के चलते लगी 10 रन की पेनल्टी?
दरअसल, इंडिया ए को ये पेनल्टी फील्ड अंपायर्स प्रगीथ रामबुकवेला और शांता फोंसेका ने 34वें और 37वें ओवर के बीच पांच-पांच रन की दो पेनल्टी लगाईं. दूसरी बार यह गलती तब हुई जब विपराज निगम ने एक गेंद को ‘शॉर्ट थर्ड’ की तरफ खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर सूर्यांश शेडगे ने उन्हें वापस भेज दिया. अपनी क्रीज पर वापस लौटने की कोशिश में विपराज निगम पिच के बीच से दौड़ पड़े, जिसे ‘प्रोटेक्टेड एरिया’ कहा जाता है.


भारत को भी मिले थे 5 बोनस रन
विपराज निगम ने दो ओवर पहले भी ऐसी ही गलती की थी. अंपायर्स ने उन्हें पहले चेतावनी भी दी थी. बार-बार गलती करने के कारण पांच-पांच रन की पेनल्टी लगाई गई, जिसका मतलब था कि श्रीलंका A ने अपना लक्ष्य हासिल करने की शुरुआत अपने कुल स्कोर में पहले से ही 10 रन जोड़कर की. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी पारी में श्रीलंका A पर भी पेनल्टी लगाई गई थी. 16वें ओवर में इंडिया ए को तब पांच रन बोनस में मिले, जब विकेटकीपर निरोशन डिकवेला एक ‘वाइड’ गेंद को ठीक से कलेक्ट नहीं पाए और गेंद उनके पास से उछलकर पीछे रखे हेलमेट से जा टकराई.

वैभव सूर्यवंशी फिर फेल
आईपीएल 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाने के बाद अपनी पहली सीरीज खेल रहे वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फेल रहे. वैभव 14 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए. प्रभसिमरन सिंह, रुतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा भी सस्ते में निपट गए. जब टीम का स्कोर 7 विकेट पर 143 रन हो गया था, तब विपराज निगम (49 गेंदों में 51 रन) ने सूर्यांश शेडगे (66 गेंदों में 72 रन) के साथ मिलकर इंडिया ए की पारी को संभालने में अहम भूमिका निभाई. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई. और इंडिया का स्कोर 265 तक पहुंचाया.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति