भारत ने हराया और हाथ भी नहीं मिलाया, पाकिस्तान के कोच ने मैच के बाद क्या कहा
Last Updated:June 15, 2026, 15:40 IST
Ind vs Pak Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में रौंद डाला. मैच पहले ही ये तय था कि भारतीय खिलाड़ी विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे. मैच के बाद पाकिस्तान टीम के कोच वहाब रियाज से हैंडशेक विवाद पर अपनी बात रखी.
पाकिस्तान के कोच वहाब रियाज ने नो हैंडशेक पर मैच के बाद क्या कहा
नई दिल्ली. महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला एकतरफा रहा. हरमनप्रीत कौर की टीम ने 64 रन की धमाकेदार जीत से अपना खाता खोला. मैच का सबसे बड़ा मुद्दा दोनों टीमों के बीच हैंडशेक न होना रहा. पहलगाम आतंकी हमले और जवाबी ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक करने से परहेज किया है. मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के कोच वहाब रियाज से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी राय दी.
रविवार (14 जून) को एजबेस्टन में भारत ने अपने नो हैंडशेक करने की पॉलिसी को कायम रखा. टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा सना ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. मैच के बाद भी कोई औपचारिकता नहीं निभाई गई. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के हेड कोच वहाब रियाज से हैंडशेक विवाद पर सवाल पूछा गया. वहाब ने कहा कि उन्हें इसके पीछे की वजह नहीं पता, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.
It’s all blue in Edgbaston
We are away in the mission #T20WorldCup in fine fashion ️
रिपोर्टर: “आज फिर हैंडशेक नहीं हुए. दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ के बीच संबंध कैसे हैं?
वहाब रियाज: “देखिए, मुझे नहीं पता. मैं क्रिकेट बहुत पहले छोड़ चुका हूं, तो मुझे हैंडशेक न करने की वजह नहीं पता. लेकिन अगर चीजें ऐसे ही चलनी हैं, तो चलने दीजिए. इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा.”
The toss goes India’s way! #HarmanpreetKaur opts to bat first as the Women in Blue gear up for cricket’s greatest rivalry. 🇮🇳
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया था. स्मृति मंधाना ने मुश्किल में फिर से भारत के लिए एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 44 बॉल पर 68 रन बनाए. ऋचा घोष की आखिरी में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 बॉल पर 34 रन रन बनाकर टीम के स्कोर को 170 रन तक पहुंचाया.
पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली (41 रन, 35 गेंद) ने अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद दीप्ति शर्मा की कहर ढाती बॉलिंग ने टीम की बल्लेबाजी तहस नहस कर दी. मिडिल ऑर्डर दीप्ति (4 ओवर में 5 विकेट, 10 रन) और लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरानी (4 ओवर में 3 विकेट, 21 रन) के सामने टिक नहीं पाया. पाकिस्तान ने आखिरी सात विकेट सिर्फ 31 रन पर गंवा दिए और 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गया.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










