UP Weather: यूपी में बदल गया मौसम, कानपुर-जौनपुर और मिर्जापुर हुआ पानी-पानी

UP Weather Today News In Hindi:  उत्तर प्रदेश में मानसून थोड़ी देर से आया, मगर आते ही जोरदार ट्रेलर दिखा दिया. कल कई जगह भारी बारिश आंधी तूफान आया. जौनपुर में तो आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला. खेत में काम करने गए दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. इससे एक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. वहीं, आज भी नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज, एटा और कई जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है. बादल देख कर लग रहे हैं कि आज भी कहीं रिमझिम तो कहीं भारी बारिश होगी. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ठंडी हवा चल रही.

कानपुर हुआ पानी पानी

कानपुर में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने एक ओर भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी है, तो दूसरी ओर शहर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन पूरा शहर जलभराव की चपेट में है. मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी कानपुर में मानसून की तेज बारिश लोगों के लिए राहत के साथ आफत भी बन गई है. पिछले चार घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कें और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं. काकादेव, स्वरूप नगर, नवीन नगर, जूही, गोविंद नगर, जवाहर नगर, ब्रह्मनगर, शीशामऊ नाला, ग्वालटोली समेत कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है. जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित है और लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा है.

चक्रवाती हवाओं का खौफ

मौसम विभाग ने आज 45 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. साथ ही उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं (Cyclonic Circulation) का सिस्टम डेवलप हुआ है. इस मौसमी बदलाव के कारण राज्य के बीचों-बीच बवंडर जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं. यानी कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

आज इन जिलों में आकाशीय बिजली के गिरने और बारिश की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा में आकाशीय बिजली का कहर बरप सकता है. अगर घर से निकलना न जरूरी हो तो न निकलें. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

10 डिग्री की आएगी कमी

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून यूपी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रहा है. अगले 2-3 दिनों में मानसून के यूपी में और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं. अब पूर्वी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा. तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आएगी.

अंडरपास में भरा पानी

मिर्जापुर में बुधवार को 2 घंटे की बारिश के बाद कचहरी से अंडरपास में पानी भर गया. ललितपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया. फतेहपुर में आंधी से ई-रिक्शा पलट गया, वहीं बदायूं में खेतों में पानी भर गया.

इन जिलों में बारिश का लंबा इंतजार
लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर और देवरिया जैसे जिलों में 03 जुलाई को हल्की बारिश होगी, जिससे उमस से राहत बनी रहेगी. लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मानसूनी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले आगामी 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति