Last Updated:May 19, 2026, 15:55 IST
पंजाब के लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या से सनसनी फैल गई है. करीब छह दिन पहले उनका गन प्वाइंट पर अपहरण किया गया था. अब उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ है. परिवार ने मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक आरोपी शादी करना चाहता था, लेकिन इंदर कौर ने इनकार कर दिया था.
लुधियाना पुलिस ने मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव नीलो नहर से बरामद किया है.
Punjabi Singer Inder Kaur Murdered: पंजाब के लुधियाना शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है. करीब छह दिन पहले उनका गन प्वाइंट पर अपहरण किया गया था. अब उनका शव नीलो नहर से बरामद किया गया है. परिवार ने शव की पहचान कर ली है. फिलहाल शव को समराला के सिविल अस्पताल में रखा गया है.
मृतका के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 15 मई को मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था. परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. जोतइंदर सिंह के मुताबिक, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे उनकी बहन अपनी फोर्ड फिगो कार से बाजार ग्रोसरी लेने के लिए घर से निकली थी.
पंजाबी सिंगर इंदर कौर का छह दिन पहले गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया गया था.
देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि यशइंदर कौर की पहचान मोगा जिले के गांव भलूर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से थी. परिवार का आरोप है कि सुखविंदर सिंह यशइंदर कौर से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया था.
इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर गन प्वाइंट पर उनका अपहरण किया और बाद में हत्या कर दी. परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी सुखविंदर सिंह कनाडा में रहता था और कुछ समय पहले ही पंजाब आया था. हत्या के बाद वह फिर से कनाडा फरार हो गया.
पंजाबी सिंगर इंदर कौर 13 मई को घर से ग्रोसरी लेने के लिए निकली थीं, जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला.
मामले में थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को नीलो नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पहचान के लिए परिवार को बुलाया गया. परिवार ने शव की पहचान यशइंदर कौर के रूप में की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.
About the Author
Anoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Ludhiana,Punjab









