मोबाइल के अंदर शराब छिपाकर स्टेडियम पहुंचा फुटबॉल फैन, वीडियो वायरल

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप का खूमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. जब भी फुटबॉल वर्ल्ड कप का खुमार दुनिया पर चढ़ता है, तो मैदान के अंदर सिर्फ गोल और ड्रिबलिंग का रोमांच नहीं दिखता, बल्कि स्टैंड्स में बैठे फैंस की क्रिएटिविटी और उनका पागलपन भी सुर्खियां बटोरता है. फीफा वर्ल्ड कप के दौरान जब कड़े सुरक्षा नियमों और स्टेडियम के भीतर शराब की पाबंदी की खबरें आईं, तो दुनिया भर के फैंस ने इसका तोड़ निकालने के लिए अपना ‘शातिर’ दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए. और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी. वीडियो एक मैक्सिकन फैन का है.जिसने सुरक्षा गार्ड्स की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक ऐसा जुगाड़ निकाला, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं ‘मैक्सिकन लोग तकनीक और जुगाड़ में हमसे लाइट इयर्स आगे हैं!’

फीफा वर्ल्ड कप का खूमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन स्टेडियम की सीट पर बैठा हुआ है. उसके हाथ में एक काले रंग का स्मार्टफोन जैसा दिखने वाला गैजेट है.पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए कि वह कोई महंगा आईफोन या सैमसंग का फ्लैगशिप फोन है. लेकिन खेल तब शुरू होता है जब वह फैन उस ‘मोबाइल’ के ऊपरी हिस्से पर लगा एक बेहद छोटा, छिपा हुआ ढक्कन खोलता है.

वह ढक्कन असल में एक सीक्रेट फ्लास्क का मुंह था. फैन बड़ी ही होशियारी से उस मोबाइल रूपी फ्लास्क से चमचमाती हुई टकीला (या कोई अन्य शराब) एक छोटे से प्लास्टिक ग्लास में उड़ेलता है. उसके चेहरे पर एक अलग ही सुकून और जीत की मुस्कान होती है. वह जाम छलकाता है, घूंट लेता है और फिर से आराम से मैच का लुत्फ उठाने लगता है. उसे इस बात का जरा भी डर नहीं था कि कैमरे की नजर उस पर है, और यही बेफिक्री इस वीडियो की यूएसपी बन गई.

‘स्मार्टफोन फ्लास्क’ का मास्टरस्ट्रोक
स्टेडियम के सिक्योरिटी चेकपोस्ट पर मेटल डिटेक्टर्स, एक्स-रे मशीनें और सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजरें होती हैं. वे आपकी जेबें खाली करवा लेते हैं, पानी की बोतलें बाहर फिंकवा देते हैं. लेकिन कोई भी सुरक्षाकर्मी किसी का मोबाइल फोन जब्त नहीं करता, क्योंकि आज के दौर में मोबाइल जिंदगी का हिस्सा है.

मैक्सिकन फैन ने इसी मनोवैज्ञानिक कमजोरी का फायदा उठाया. उसने जिस ‘मोबाइल फ्लास्क’ का इस्तेमाल किया, उसे इस तरह डिजाइन किया गया था कि वह हूबहू एक आधुनिक स्मार्टफोन की नकल लगे. स्क्रीन की जगह पर एक डार्क, रिफ्लेक्टिव शीशा या फाइबर था और उसका वजन भी बिल्कुल एक असली फोन जैसा था. सुरक्षा गार्ड्स ने इसे एक सामान्य फोन समझा और अंदर जाने की अनुमति दे दी.

सोशल मीडिया का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा,’जब हम 2026 में जी रहे हैं, ये भाई सीधे 3026 में पहुंच चुका है. ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लाखों बार देखा गया. लोगों ने इसे ‘जुगाड़ का एवरेस्ट’ घोषित कर दिया.

क्यों मैक्सिकन फैंस को कहा जा रहा है ‘लाइट इयर्स अहेड’?
मेक्सिको के फुटबॉल फैंस अपने सतरंगी अंदाज, बड़ी-बड़ी ‘सोम्ब्रेरो’ टोपियों, रंग-बिरंगे मुखौटों और गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपनी इस कलात्मक चोरी से सबको हैरान कर दिया. फीफा वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियमों के आसपास और अंदर शराब की बिक्री और सेवन को लेकर बेहद कड़े नियम हैं. ऐसे में बिना पकड़े गए अपनी पसंदीदा टकीला को अंदर ले जाना किसी मिशन इम्पॉसिबल से कम नहीं था.वीडियो में फैन का आत्मविश्वास देखने लायक है. वह छिपकर नहीं, बल्कि डंके की चोट पर सबके सामने मोबाइल से पैग बना रहा है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति