वैभव के आने से रोहित और विराट पर दबाव बढ़ा…किसने बताया उनको खतरा

होमखेलक्रिकेट

वैभव के आने से रोहित और विराट पर दबाव बढ़ा…किसने बताया उनको खतरा

Last Updated:June 14, 2026, 18:17 IST

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेल पाएंगे या नहीं इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज ग्रेम स्वान ने यहां तक कह दिया कि युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आने से इन दोनों के ऊपर दबाव बढ़ गया है.

वैभव के आने से रोहित और विराट पर दबाव बढ़ा, ग्रेम स्वान ने बताया खतरा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग और अंडर 19 क्रिकेट में धमाकेदार खेल दिखाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने टी20 टीम में जगह बना ली है. भारत की तरफ से वो जल्दी ही डेब्यू करते नजर आ सकते हैं. इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रेम स्वान का मानना है कि इससे रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों पर भी दबाव बढ़ गया है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और टीम में कई खिलाड़ी दावा ठोक रहे हैं.

रोहित शर्मा (39) और विराट कोहली (37) भारत की वनडे टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए अपने शरीर पर ज्यादा जोर डाल रहे हैं. इससे उन्हें पहले से ज्यादा चोटें भी लग रही हैं. देश के दो सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों के तौर पर वे इस लगातार मिल रही सुर्खियों के आदी हैं, लेकिन अब चर्चा का विषय बदल गया है. अब बात हो रही है कि क्या वे युवा खिलाड़ियों से लिस्ट में खुद को आगे बनाए रख पाएंगे.

स्वान ने पीटीआई वीडियो से कहा, “मुझे लगता है कि जब भी कोई खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर होता है तो उसके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो जाती है. ऐसे ही सबको इसकी तलाश है कि अगला विराट कौन होगा या रोहित की जगह कौन लेगा. जाहिर है सूर्यवंशी और कुछ युवा खिलाड़ियों के आने से टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों पर और भी ज्यादा जिम्मेदारी आ गई है.”

‘खुश हूं कि अब मैं नहीं खेल रहा.’

सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम में भी चुना गया है. वे ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. स्वान ने कहा, “वह ऐसी उम्र में है, जब उसमें बिल्कुल भी डर नहीं है. उसने अभी तक असफलता का सामना नहीं किया है. आप जानते हैं अंडर-19 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल में आकर अपना टैलेंट सबको दिखाया. लोगों ने यॉर्कर फेंककर कहा कि हमने उसकी कमजोरी पकड़ ली है. आप बार-बार ऐसा वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ नहीं कर सकते. वह आईपीएल के साथ-साथ और बेहतर होता गया… वह वर्ल्ड क्लास है और मैं खुश हूं कि अब मैं नहीं खेल रहा.”

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति