Exclusive: ‘रामायण’ के गाने में क्यों सुनाई दिए ‘राम सिया राम’ और ‘अच्युतम केशव’?

Last Updated:September 14, 2026, 15:19 IST

गणेश चतुर्थी के मौके पर नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की रामायण का पहला गाना जय जय राम रिलीज किया. जिसे डॉक्टर कुमार विश्वास ने लिखा है. इस गाने के महत्व के बारे में उन्होंने बातचीत की.

फोटो क्रेडिट: रामायण फिल्म

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है तो डॉ कुमार विश्वास की कलम से निकला है. गाने को रणबीर-साई के ऊपर ही फिल्माया गया है. अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज में ‘जय जय राम’ को सुनकर सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. इस गाने के महत्व को लेकर ‘न्यूज18 हिंदी’ के साथ कुमार विश्वास ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्होंने गाना लिखते समय किन बातों का ख्याल रखा.

गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हुए ‘जय जय राम’ में दो पुराने भक्ति गीतों की झलक भी सुनाई पड़ती है. शुरुआत ही ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ के साथ होती है तो अंत तक आते आते इस गीत में ‘राम सिया राम’ के बोल भी सुनाई देते हैं.

क्यों पुराने दो गानों की सुनाई दी झलक

आखिर क्यों ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ और ‘राम सिया राम’ लिरिक्स का इस्तेमाल कुमार विश्वास ने ‘जय जय राम’ में किया? इसे लेकर उन्होंने बताया, ‘बतौर लिरिसिस्ट गाने को बहुत ही मिनिमलिस्ट रखा गया है. इस बात का खास ध्यान रखा गया कि इसमें उर्दू-फारसी के शब्द न हों. फिल्म के समय और उसकी कहानी को देखते हुए आसान और सीधे शब्द चुने गए. ‘सिया राम’ और ‘अच्युतम केशव’ जैसे शब्दों को इसलिए शामिल किया गया, क्योंकि ये भक्ति संगीत में सबसे ज्यादा सुने-पढ़े जाते हैं. कोशिश रही कि गाना जेन-जी के दिल और दिमाग में आसानी से बस जाए और वे इससे जुड़ सकें. इस सोच पर ए. आर. रहमान और नमित मल्होत्रा का भी अच्छा रिएक्शन रहा.’

गाने के दृश्य
‘जय जय राम’ गाने में प्रभु राम और सीता की शादी के पलों को शामिल किया गया है तो श्रीराम की वीरता का प्रदर्शन भी देखने को मिलता है. दर्शक गाने में देख सकते हैं कि कैसे राम-सीता अयोध्या की गलियों में रथ पर सवार हैं. अयोध्यावासी फूलों की बारिश कर रहे हैं.

भारी-भरकम बजट में बनी है रामायण
रामायण की सबसे ज्यादा चर्चा इसके वीएफएक्स, तकनीकी पक्ष और कास्ट के अलावा बजट की वजह से भी है. दावा किया जा रहा है कि 4000 करोड़ रुपये इसका बजट है. मेकर्स दिवाली पर इसका पहला भाग ला रहे हैं और फिर अगले साल दिवाली पर दूसरा पार्ट.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

September 14, 2026, 15:15 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति