Last Updated:September 14, 2026, 15:53 IST
करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी पर सैफ अली खान और बेटे जहांगीर द्वारा बनाई इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति की तस्वीरें शेयर कीं. करीना की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को रिलीज होगी.
बॉलीवुड के गलियारों में भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है. सोमवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की. एक्ट्रेस ने पति और एक्टर सैफ अली खान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर कीं, जिसमें वे घर पर मिट्टी से इको-फ्रेंडली भगवान गणपति की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं. पहली तस्वीर में सैफ सफेद कुर्ता-पजामा पहने जमीन पर बैठे अपने हाथों से मिट्टी की मूर्ति बनाते दिख रहे हैं.
करीना ने इसके बाद तैयार हुई मिट्टी की मूर्ति की तस्वीर शेयर की, जिसे लकड़ी की सतह पर रखा गया था. एक्ट्रेस ने बताया कि यह मूर्ति उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान ने बनाई है.
करीना के जेह बाबा ने बनाए बप्पा
तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, “मेरे जेह बाबा ने बनाई. सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं.” बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ ने अपने परिवार के दोनों तरफ के त्योहारों और परंपराओं को अपनाया है. करीना पंजाबी कपूर परिवार से हैं जबकि सैफ मुस्लिम पटौदी परिवार से ताल्लुक रखते हैं.
हर त्योहार परिवार करता है सेलिब्रेट
कपल अक्सर अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ अलग-अलग त्योहार मनाते हैं. करीना पहले भी बता चुकी हैं कि उनका परिवार अलग-अलग धर्मों के त्योहार कैसे मनाता है. उन्होंने कहा था कि क्रिसमस दिवाली जितना ही मनाया जाता है जबकि ईद भी उनके परिवार के सेलिब्रेशन का हिस्सा है.
दिवाली से ईद की दावत तक
क्रिसमस लंच और दिवाली सेलिब्रेशन से लेकर बिरयानी और फैमिली गेट-टुगेदर वाली ईद की दावतों तक इस कपल ने घर पर परंपराओं का सुंदर संगम दिखाया है.
करीना कपूर की आने वाली फिल्म
करीना अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी अपराध, सजा तथा त्वरित न्याय बनाम विलंबित न्याय के इर्द-गिर्द घूमती है. यह दिखाती है कि कैसे एक बड़े अपराध के बाद समाज में आक्रोश फैलता है और न्याय पाने के लिए कानूनी व जांच प्रक्रियाएं शुरू होती हैं. फिल्म का गाना ‘सच का दायरा’ भी रिलीज हो चुका है, जिसे बी प्राक ने गाया है और इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं.
About the Author
VarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ेंFirst Published :
September 14, 2026, 15:53 IST










