‘देख रहा है विनोद, विकास मोज काट रहा है’, चंदन रॉय ने भोजपुरी गाने पर किया जमकर डांस

Last Updated:September 14, 2026, 15:55 IST

‘पंचायत’ के किरदारों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है. सीरीज में जहां सचिव जी, प्रधान जी और विकास जैसे किरदार दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं, वहीं बनराकस यानी भूषण का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है.हाल ही में विकास का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

डांस देख मुरीद हुए फैंस

नई दिल्ली. ‘पंचायत’ की जान विकास जी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पंचायत की कास्ट के आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब उनका एक नया वीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये नया वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है. इसमें चंदन रॉय भोजपुरी गाने पर बवाली डांस करते नजर आ रहे हैं.

मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के लोकप्रिय किरदार ‘विकास’ (अभिनेता चंदन रॉय) से जुड़ा ये बेहद मजेदार वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर प्यार लुटाते हुए जमकर कमेंट कर रहे हैं. वेब सीरीज में उनका डायलॉग ‘देख रहा है विनोद’ एक बड़ा इंटरनेट मीम बन गया था, जिसके बाद उनके डांस और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. अब उनका ये वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है.

भोजपुरी गाने पर खूब लगाए ठुमके

वायरल वीडियो में दुर्गेश कुमार भोजपुरी गाने पर पूरे मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. आमतौर पर ‘पंचायत’ में बनराकस के किरदार में अपनी चालाकी और मजेदार हरकतों से लोगों को हंसाने वाले दुर्गेश का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

View this post on Instagram

पंचायत 4 के बाद फिर चर्चा में आए बनराकस

‘पंचायत 4’ में भूषण यानी बनराकस की कहानी ने भी नया मोड़ लिया था. चुनाव जीतने के बाद वह फुलेरा गांव का नया प्रधान बन जाता है. सीरीज में उनकी जीत के बाद एक डांस सीक्वेंस भी देखने को मिला था, जिसमें विधायक जी, बिनोद और बनराकस समेत कई किरदार डांस करते नजर आए थे. इस सीन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

बता दें कि इस दिलचस्प वीडियो पर लोग दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं. भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर अर्जुन अकेला कल्लू ने इस वीडियो पर प्यार लुटाते हुए दिल वाला इमोजी शेयर किया है.एक यूजर ने लिखा है, जीयो विकास भाई. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है,’देख रहा है विनोद, विकास मोज काट रहा है’. वहीं कुछ लोग उनके डांस स्टेज देखकर लिख रह हैं कि अरे देखकर सहायक जी थोड़ा हिसाब से डांस कीजिए, किसी को चोट न लग जाए. वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 14, 2026, 15:55 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति